फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   An arduous journey to the Mother's temple; dilapidated roads will only add to the suffering.

Hathras News: मां के मंदिर तक दर्द भरा सफर, तकलीफ बढ़ाएंगी जर्जर सड़कें

Mon, 12 Oct 2026 01:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 12 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
An arduous journey to the Mother's temple; dilapidated roads will only add to the suffering.
मोहल्ला रमनपुर ​स्थित चामुंडा देवी मंदिर के रास्ते पर कीचड़ व जलभराव। संवाद - फोटो : Samvad
नवरात्र में मां के मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की राह इस बार भी आसान नहीं होगी। शहर के प्रमुख देवी मंदिरों तक पहुंचने वाले रास्ते जर्जर हैं। कहीं सीसी सड़क उखड़ने से कंकड़-पत्थर बिखरे पड़े हैं, तो कहीं नालियों का गंदा पानी और कीचड़ राह रोक रहा है। ऐसे में श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सबसे ज्यादा मुश्किल उन भक्तों के सामने होगी, जो दंडौती लगाकर देवी के दरबार तक पहुंचते हैं। सड़कों पर बिखरे पत्थर और गड्ढे उनकी आस्था के सफर को तकलीफदेह बना सकते हैं।
विज्ञापन


केस-1
बौहरे वाली देवी के रास्ते में बिखरे कंकड़-पत्थर
मुरसान गेट स्थित प्रसिद्ध बौहरे वाली देवी मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को जर्जर सड़क से गुजरना पड़ेगा। सीसी रोड जगह-जगह से उखड़ चुकी है और कंकड़-पत्थर सड़क पर फैल गए हैं। इस मार्ग से रोजाना 20 हजार से अधिक लोगों की आवाजाही होती है। खास बात यह है कि प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारियों के वाहन भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। इसके बावजूद सड़क की बदहाली दूर नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


केस-2
चामुंडा देवी मंदिर के रास्ते पर जलभराव
जलेसर रोड स्थित मां चामुंडा देवी मंदिर की ओर तरफरा रोड की हालत भी खराब है। सड़क में गड्ढे हैं और नाली का पानी भरने से जलभराव की स्थिति बनी रहती है। आवास-विकास कॉलोनी, तरफरा रोड और छोटा अहियापुर की ओर से आने वाले करीब 10 हजार श्रद्धालुओं को इस रास्ते से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-3
रमनपुर में नाली का पानी बनेगा परेशानी
रमनपुर स्थित प्राचीन चामुंडा देवी मंदिर तक के रास्ते पर नाली का पानी भर जाता है। इससे श्रद्धालुओं को गंदे पानी और कीचड़ के बीच से निकलना पड़ता है। नवरात्र में यहां दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। मंदिर से नवरात्र शुरू होने पर शोभायात्रा भी निकाली जाती है, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसे में रास्ते की बदहाली आयोजन में शामिल होने वाले लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।
केस-4
कीचड़ में डूबा हाथरसी देवी मंदिर का रास्ता
प्रसिद्ध हाथरसी देवी मंदिर के मार्ग पर भी जलभराव और कीचड़ की समस्या है। ऊंटगाड़ी मोहल्ला, वाटर वर्क्स, नगला चौबे, कोठी बेलनशाह, ढकपुरा और कल्याणगढ़ी सहित आसपास के क्षेत्रों से करीब 20 हजार श्रद्धालुओं की आवाजाही होती है। नवरात्र में भक्तों की संख्या बढ़ने पर इस रास्ते से गुजरना और मुश्किल हो सकता है।


इस माह मंजूर हो सकता है प्रस्ताव
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि शहर में सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। मुरसान गेट रोड को गौरव पथ के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इस माह मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू कराया जाएगा। त्योहार को देखते हुए अन्य मार्गों को भी दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed