फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Amin suspended on negligence in the recovery of two

वसूली में लापरवाही पर दो अमीन सस्पेंड

Fri, 12 Feb 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Amin suspended on negligence in the recovery of two

हाथरस/सासनी। जिले के नोडल ऑफिसर एवं प्रदेश के प्रमुख सचिव आरईएस डॉ. प्रभात कुमार ने तहसील सासनी और कृषि उत्पादन मंडी समिति हाथरस का मुआयना किया। सासनी में मानक के अनुसार वसूली नहीं करने के मामले में अमीन कौशल कुमार और महेंद्र पाल को निलंबित करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन

तहसील सासनी भवन में जगह-जगह सीलन मिलने और नायब नाजिर कक्ष में दीवार में क्रेक मिलने पर प्रमुख सचिव ने निर्माण की गुणवत्ता खराब बताते हुए कार्यदायी संस्था को तत्काल सुधार करने के कड़े निर्देश दिए। निर्माण की स्थिति की जांच करने के संबंध में डीएम को निर्देश दिए। डीएम शमीम अहमद ने बताया कि तहसील भवन के निर्माण की टीएसी जांच की कार्यवाही चल रही है। बिजली की बचत पर जोर देकर तहसील परिसर और सभी कक्षों में एलईडी बल्व लगाने के निर्देश दिए। कर वसूली, वादों के निस्तारण,राजस्व मामलों की समीक्षा की। दस सबसे पुराने दाखिल खारिज के मामलों की सूची तलब करके कार्यवाही की बाबत पूछताछ की। प्रमुख सचिव ने मालखाना तथा रिकार्ड रूम का निरीक्षण किया और सुरक्षा की दृष्टि से खिड़कियों में अंदर की ओर शीशा तथा बाहर की तरफ जाली लगाने के संबंध में एसडीएम को निर्देश दिए। तहसील परिसर में गंदगी को लेकर नाराजगी व्यक्त की।

विज्ञापन


सभी आढ़तियों को दिलाएं बिजली कनेक्शन

हाथरस। प्रमुख सचिव ने दोपहर में कृषि उत्पादन मंडी समिति हाथरस का निरीक्षण किया। पिछले वर्ष के मुकाबले मौजूदा समय में वसूली की स्थिति खराब बताते हुए स्थिति में सुधार लाने के लिए एसडीएम हाथरस को निर्देश दिए। मंडी परिसर में मात्र एक विधुत कनेक्शन होने तथा विद्युत भुगतान लंबित होने की जानकारी मिलने पर मंडी में प्रत्येक आढ़ती के द्वारा व्यक्तिगत विद्युत कनेक्शन लिए जाने के समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।  मंडी परिसर स्थित किसान भवन के रखरखाव के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए और कहा कि समूचे परिसर को साफ-सुथरा रखने के लिए नियमित रूप से सफाई की व्यवस्था की जाए तथा खाली जगह पर पौधरोपण कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed