फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ambedkar statue damaged people raging, uproar

अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर भड़के लोग, हंगामा

Thu, 15 Sep 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Thu, 15 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar statue damaged people raging, uproar
अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने के बाद जानकारी करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : amar ujala
 मुरसान में दुलारी वाली चौकी के पास पार्क में लगी अंबेडकर प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने की भनक लगते ही दलित समाज के सैंकड़ों लोग इकट्ठा हो गए और मथुरा-हाथरस राजमार्ग को जाम करने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन


अधिकारियेां के नई अंबेडकर प्रतिमा लगवाए जाने के आश्वासन पर लोग मान गए।
रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर मौजूद स्थित पार्क में अंबेडकर प्रतिमा की उंगली टूटने की जानकारी सबसे पहले एक बच्ची को हुई।

बच्ची ने मोहल्ले के बाकी लोगों का इस बारे में बताया। क्षतिग्रस्त प्रतिमा को देख दलित समाज के लोगों में रोष फैल गया। सभी अंबेडकर अमर रहें के नारे लगाते हुए सड़क पर आ गए। कुछ देर में एसओ मुरसान एमएस भाटी भी मौके पर पहुंच गए। वह लोगों को समझा ही रहे थे तभी सीओ सुधीर कुमार त्यागी और एसडीएम राकेश गुप्ता भी मौके की नजाकत को देखते हुए पहुंच गए। अधिकारियों ने लोगाें को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह सड़क जाम करने पर आमादा थे।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय और पूर्व चेयरमैन गिर्राज किशोर व लालजी सारस्वत भी मौके पर पहुंच गए। लोग नई प्रतिमा लगाने और प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालाें के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सीओ सुधीर कुमार त्यागी ने शुक्रवार सुबह दस बजे से पहले नई प्रतिमा लगा दी जाएगी। वहीं मामले की जांच कर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालों का पता लगाया जाएगा। सीओ के आश्वासन के बाद लोग शांत हो गए और लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed