फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Allegations of submitting fake experience certificate in tender

Hathras News: टेंडर में फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र लगाने का आरोप

Sun, 04 Jan 2026 01:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 04 Jan 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Allegations of submitting fake experience certificate in tender
सफाई कर्मचारियों ने डोर-टू-डोर टेंडर में प्रतिभाग करने वाली आगरा की एक फर्म पर फर्जी प्रमाण पत्र लगाने का आरोप लगाया है। इस मामले में ईओ से लिखित शिकायत कर जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन


नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बदहाल है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और नालों में सिल्ट जमी हुई है। ढाई साल बाद तो सफाई कर्मचारियों की भर्ती का टेंडर उठ सका और अब डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का टेंडर निकाला गया है। टेंडर अधिकतम राशि 12.76 लाख रुपये प्रतिमाह पर निकला है, जो कि तीन महीने के लिए है। इसमें चार फर्माें ने प्रतिभाग किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर पालिका ने टेक्नीकल बिड खोली हैं। जल्द ही फाइनेंशियल बिड भी खोली जाएंगी। टेक्निकल बिड खुलते ही पालिका में शिकायतों का क्रम शुरू हो गया है। शुक्रवार को सफाई कर्मचारी मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष उमेश चंचल ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से इस संबंध में शिकायत की। उन्होंने आगरा की एक फर्म का जिक्र करते हुए कहा कि उनके द्वारा ग्राम प्रधान द्वारा जारी प्रमाणपत्र लगाया गया है। उनका दावा है कि गांवों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का काम हुआ ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सफाई कर्मचारियों की शिकायत मिली है। अभी अभिलेखों की जांच की जा रही है। यदि कोई अभिलेख गलत या कूटरचित पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

-रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed