फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Allegation of fraud of two crores in the name of Goshala Trust

Hathras News: गोशाला ट्रस्ट के नाम पर दो करोड़ की ठगी का आरोप

Sun, 22 Sep 2024 05:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 22 Sep 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Allegation of fraud of two crores in the name of Goshala Trust
गांव दयालपुर निवासी एक व्यक्ति ने भोपाल निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। उस पर गोशाला चेरिटेबल ट्रस्ट के नाम पर दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का आरोप है।
विज्ञापन

गांव दयालपुर निवासी विक्रम सिंह पुत्र विजेंद्र सिंह का कहना है कि श्री राधाकृष्ण मंदिर और गोशाला चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम से एक पंजीकृत ट्रस्ट है। इसके वह सचिव हैं। उनके पास जितेंद्र सिंह चंपावत पुत्र मोहन सिंह निवासी 37/301 सी सेक्टर कोकटा हुजूर पोस्ट बहेल जिला भोपाल आया और कहने लगा कि वह गोशाला के लिए कुछ करना चाहता है। पांच जुलाई को चंपावत ने फोन के माध्यम से रुपये डालने के लिए ट्रस्ट की खाता संख्या मांग ली। वह कहने लगा के उसने खाते में 10 रुपये डाले हैं। उनके फोन पर एक ओटीपी व लिंक भी आया है, जिसे उन्हें दे दो।
विज्ञापन

ओटीपी बताने के बाद ही आरोपी ने उनके खाते को हैक कर लिया। आरोपी ने इसी तरह अन्य राज्यों और जिलों के 100 लोगों के साथ ठगी कर करीब 2 करोड़ 13 लाख 55 हजार 455 रुपये डलवा लिए। कुछ समय बाद ही आरोपी ने 2 करोड़ 11 लाख 5 हजार 113 रुपये अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए। इतना पैसा गोशाला ट्रस्ट के नाम डालने और फिर उसकी निकासी करने की जानकारी होने पर उन्होंने जितेंद्र सिंह से फोन पर संपर्क किया। आरोप है कि फोन करने के बाद जितेंद्र ने विक्रम को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed