फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Allegation of demanding money for treatment after having Ayushman card

Hathras News: आयुष्मान कार्ड होने के बाद इलाज के रुपये मांगने का आरोप

Thu, 13 Jun 2024 04:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 13 Jun 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Allegation of demanding money for treatment after having Ayushman card
हाथरस जंक्शन निवासी आसिब पुत्र इसरत खां ने सीएमओ को शिकायत दी है। शिकायत में एक अस्पताल के कर्मचारी पर आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद इलाज के रुपये मांगने का आरोप लगाया है। सीएमओ ने जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में आसिब ने कहा है कि आठ जून को पिता की तबीयत खराब होने पर उन्होंने आगरा रोड स्थित प्रेम रघु हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती कराया था। वहां मौजूद महिला नर्स को उन्होंने आयुष्मान कार्ड होने के बारे में जानकारी दी थी। चिकित्सक ने बताया कि आयुष्मान कार्ड केवल ऑपरेशन में चलता है। आपको दवा और जांच के रुपये जमा करने होंगे। शिकायतकर्ता ने कहा कि हमें दूसरे दिन पता चला कि आयुष्मान कार्ड से पूरा इलाज मुफ्त होता है। उन्होंने इसकी जानकारी सीएमओ कार्यालय में तैनात डॉ. प्रभात को दी तो उन्होंने संबंधित अस्पताल में वार्ता की। इसके बाद जब अस्पताल वह पहुंचे तो चिकित्सक उन पर भड़क गए। इलाज में लापरवाही करते हुए ऑक्सीजन की पाइप निकली हुई मिली। उन्होंने अपने पिता को 32,100 रुपये जमा करके अस्पताल से छुट्टी कराया। इसकी शिकायत सीएमओ से की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed