फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Aligarh: The miscreants took a bag full of five lakh rupees of the manager of the petrol pump

अलीगढ़ : पेट्रोल पंप के मैनेजर का पांच लाख रुपये से भरा थैला ले गए बदमाश

Sun, 02 Oct 2022 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:09 AM IST
सार

पुलिस अफसरों ने मुनीम से भी पूछताछ की है।पेट्रोल पंप के सेल्स मैनेजर रामहरी पाठक पुत्र वासुदेव पाठक निवासी अजरोई हाल निवासी बिजलीघर पेट्रोल पंप से पांच लाख रुपये लेकर हाथरस बैंक में जमा करने जा रहे थे। संवादघटना के खुलासे के लिए एसपी ने बनाई टीमएसपी देवेश कुमार पांडेय ने पेट्रोल पंप कर्मी से पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव का कहना है कि पीड़ित ने बताया है कि वह पैसों से भरा थैला मंदिर में खंभे के पास रखकर पूजा कर रहा था।

विज्ञापन
Aligarh: The miscreants took a bag full of five lakh rupees of the manager of the petrol pump

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
विज्ञापन

आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित राधिका ढाबा से कुछ दूरी पर शनिवार की सुबह हनुमान जी पुलिस चौकी क्षेत्र में बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मुनीम का पांच लाख रुपयों से भरा थैला पार कर दिया। यह पेट्रोल पंप सादाबाद के पूर्व सपा विधायक देवेंद्र अग्रवाल का है। घटना की जानकारी मिलने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस अधीक्षक सहित पूरा अमला मौके पर पहुंच गया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। पुलिस अफसरों ने मुनीम से भी पूछताछ की है।
पेट्रोल पंप के सेल्स मैनेजर रामहरी पाठक पुत्र वासुदेव पाठक निवासी अजरोई हाल निवासी बिजलीघर पेट्रोल पंप से पांच लाख रुपये लेकर हाथरस बैंक में जमा करने जा रहे थे। सेल्स मैनेजर रास्ते में नगला घना मोड़ स्थित शिव मंदिर में दर्शन करने चले गए। बाइक सवार बदमाश उनका पीछा कर रहे थे। सेल्स मैनेजर ने मंदिर में ही एक तरफ रुपयों से भरा थैला रख दिया और पूजा करने लग गए।
विज्ञापन

मैनेजर ने बताया कि भगवान शिव पर जल चढ़ाने के बाद वह पास में ही तुलसी के पौधे में जल चढ़ा रहे थे। तभी घात लगाए बैठे बदमाशों में से एक मंदिर में मिठाई का डिब्बा लेकर घुस गया और मिठाई का डिब्बा हाथ में लेकर पूजा करने लगा। थोड़ी ही देर में दूसरे बदमाश ने बाइक से उतरकर थैला उठा लिया और दोनों बदमाश बाइक पर बैठकर भागने लगे। यह देखकर मैनेजर ने शोर मचाया तो वहां मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन बदमाश भागने में कामयाब रहे। सूचना पाकर एसपी देवेश कुमार पांडेय, एएसपी सीओ सुरेंद्र कुमार, एसएचओ सतेंद्र सिंह, एसओजी टीम प्रभारी के अलावा फोरेंसिक टीम, सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पेट्रोल पंप कर्मी से पूछताछ की। बदमाशों की तलाश की गई मगर कोई सफलता हाथ नहीं मिली। पेट्रोल कर्मी का रुपयों से भरा थैला लेकर भाग रहे बदमाशों का एक कार चालक ने पीछा किया तो बदमाशों ने तमंचा निकाल लिया और कार चालक की ओर तान दिया। संवाद

घटना के खुलासे के लिए एसपी ने बनाई टीम
एसपी देवेश कुमार पांडेय ने पेट्रोल पंप कर्मी से पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है। अब तक हुई छानबीन में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। पुलिस ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव का कहना है कि पीड़ित ने बताया है कि वह पैसों से भरा थैला मंदिर में खंभे के पास रखकर पूजा कर रहा था। उससे पहले एक व्यक्ति भी पूजा कर रहा था। वह जल चढ़ाकर लौटा तो उसका थैला लेकर उक्त व्यक्ति भाग गया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed