फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Aligarh: Team of DS College Aligarh won in table tennis

अलीगढ़ : टेबल टेनिस में डीएस कॉलेज अलीगढ़ की टीम ने मारी बाजी

Wed, 19 Oct 2022 12:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Team of DS College Aligarh won in table tennis
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सरस्वती डिग्री कॉलेज में मंगलवार को राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ के निर्देश पर टेबल टेनिस इंटर कॉलेज पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पांच टीमों ने भाग लिया। प्राचार्य ने टेबल पर सर्विस करके खेल की शुरुआत की।
प्रथम मैच एसबीजे डिग्री कॉलेज बिसावर और फूलचंद बागला डिग्री कॉलेज की टीम के बीच हुआ। इसमें एसबीजे डिग्री कॉलेज बिसावर की टीम विजयी रही। दूसरा मैच श्रीवार्ष्णेय डिग्री कॉलेज अलीगढ़ और सरस्वती डिग्री कॉलेज के बीच हुआ। इसमें श्री वार्ष्णेय डिग्री कॉलेज अलीगढ़ की टीम विजयी रही। तृतीय मैच एसबीजे डिग्री कॉलेज बिसावर और डीएस कॉलेज अलीगढ़ के बीच हुआ। इसमें डीएस कॉलेज अलीगढ़ की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

फाइनल मैच डीएस कॉलेज अलीगढ़ और श्री वार्ष्णेय डिग्री कॉलेज अलीगढ़ के बीच हुआ। इसमें डीएस कॉलेज अलीगढ़ की टीम विजयी रही। विश्वविद्यालय द्वारा नामित पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. सत्यदेव पचौरी और चयनकर्ता के रूप में डॉ. प्रमोद दलाल और डॉ. विजय चौधरी उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में मनोज कुमार, मयंक एग्रे और तुषार गुप्ता के निर्देशन में खेल हुए। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अतीत श्रीवास्तव ने विजेता और उपविजेता को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल का आयोजन सचिव डॉ. स्वतेंद्र सिंह विभाग अध्यक्ष शारीरिक शिक्षा के नेतृत्व में हुआ। डीएस कॉलेज अलीगढ़ से डॉ. हर्ष कुमार, श्री वार्ष्णेय कॉलेज अलीगढ़ से डॉ. फुजेल अहमद, आईआईएमटी कॉलेज अलीगढ़ से डॉ. अरिंदम चक्रवर्ती, डॉ. देवप्रकाश यादव, डॉ. नंद चक्रवर्ती, आलोक कुमार, डॉ. राजकुमार, डॉ. गोपेश कुमार, डॉ. राकेश बाबू, चौधरी धर्मवीर सिंह और सचिन बेनवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed