फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Alert of hailstorm and rain with strong winds

Hathras Weather: आज तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि व बारिश का अलर्ट, किसान-पशुपालक बरतें सावधानी

Sat, 10 Jan 2026 03:24 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 10 Jan 2026 03:24 AM IST
सार

अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तापमान में यह बढ़ोतरी अस्थायी मानी जा रही है, क्योंकि बारिश और तेज हवाओं के बाद एक बार फिर ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
Alert of hailstorm and rain with strong winds
मौसम विभाग का अलर्ट - फोटो : X / @Indiametdept

विस्तार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) एवं चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार 10 जनवरी को हाथरस सहित मथुरा और आसपास के क्षेत्रों में मौसम अचानक करवट ले सकता है। जिले में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक, ओलावृष्टि और स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है। 

विज्ञापन


8 जनवरी को दिन में कुछ समय के लिए हल्की धूप जरूर दिखाई दी, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी। मौसम में नमी बढ़ने से सर्दी का असर और अधिक महसूस किया गया। बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भी लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम नजर आई। 
विज्ञापन


अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि तापमान में यह बढ़ोतरी अस्थायी मानी जा रही है, क्योंकि बारिश और तेज हवाओं के बाद एक बार फिर ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। खासकर वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि तेज हवाओं और बारिश के कारण दृश्यता प्रभावित हो सकती है। 

किसानों व पशुपालकों को बरतनी होगी सावधानी
कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से कृषि वैज्ञानिक डाॅ. बलवीर सिंह ने किसानों को विशेष परामर्श दिया है कि वे अपनी रबी की खड़ी फसलों में वर्तमान में सिंचाई कार्य और किसी भी प्रकार के कीटनाशक या रोगनाशी दवाओं का छिड़काव तुरंत स्थगित कर दें। साथ ही सभी पशुपालकों को सलाह दी गई है कि वे खराब मौसम और बिजली कड़कने की संभावना के चलते अपने पशुओं को खुले स्थान पर बिल्कुल न बांधें और उन्हें सुरक्षित व पक्के शेड के नीचे रखें, ताकि किसी भी प्रकार की जन-धन की हानि से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed