फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Akshay Navami aroused was in the temple of faith flood

अक्षय नवमी पर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Wed, 09 Nov 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Wed, 09 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Akshay Navami aroused was in the temple of faith flood
अक्षय तृतीया पर आंवले के वृक्ष की परिक्रमा लगाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
अक्षय नवमी पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने परिवार की सुख शांति के लिए आंवले के वृक्ष और डालियों की 108 परिक्रमा लगाई। अक्षय नवमी पर्व के मौके पर आंवले के वृक्ष और डालियों का पूजन करने का विशेष महत्व होता है।
विज्ञापन


मान्यता है कि अक्षय नवमी के दिन यदि आंवले की पूजा करना और आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन बनाना और खाना संभव नहीं हो तो इस दिन आंवला जरूर खाना चाहिए।
शहर में बैनीराम बाग में आंवला के कई वृक्ष लगे हुए हैं।

अक्षय नवमी के दिन यहां पर हर साल मेला लगता है। महिलाएं और युवतियां यहां पर आंवले के वृक्ष की 108 परिक्रमा लगाती हैं। महिलाएं आंवला वृक्ष की मूंगफली, बतासे, मखाने, बादाम, टॉफी, बिस्कुट, रेबड़ी आदि सामानों से परिक्रमा लगा रही थीं।
विज्ञापन


बैनीराम बाग के अलावा शहर के चिंताहरण महादेव मंदिर, गोविंद भगवान मंदिर घंटाघर सहित अन्य मंदिरों में महिलाओं ने आंवले की डाली रखकर 108 परिक्रमा लर्गाइं। महिलाओं ने परिक्रमा के बाद सामूहिक रूप से माता लक्ष्मी की कहानी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैनीराम बाग में चाट-पकौड़ी की ढकेलों पर भीड़ लगी हुई थी। महिलाएं यहां पर घर से भी खाना बनाकर पहुंची थीं और पूजन के बाद सभी एक साथ बैठ कर भोजन किया। 


हसायन। कस्बा क्षेत्र में बुधवार को अक्षय नवमी के मौके पर आंवला के वृक्ष की महिलाओं के द्वारा पूजा अर्चना कर अक्षय नवमी का पर्व मनाया गया। इस दौरान महिलाओं के द्वारा उपवास रखकर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed