फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ajay president and Pawan secretary in Hathras District Bar Association

Hathras News: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अजय और सचिव पवन, मिले इतने मत

Wed, 11 Jan 2023 09:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 11 Jan 2023 09:10 PM IST
सार

हाथरस डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में अध्यक्ष पद पर अजय कुमार भारद्वाज व सचिव पद पर पवन कुमार शर्मा ने जीत हासिल की है। चुनाव परिणाम आने के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों का समर्थकों ने फूल मालाओं से जोशीला स्वागत किया।

विज्ञापन
Ajay president and Pawan secretary in Hathras District Bar Association
हाथरस डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन केे अध्यक्ष अजय भारद्वाज, सचिव पवन शर्मा, कोषाध्यक्ष ममता कौशिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को हुआ। दोपहर बाद मतगणना हुई और शाम को परिणाम घोषित किया गया। इसमें  अध्यक्ष पद पर अजय कुमार भारद्वाज व सचिव पद पर पवन कुमार शर्मा ने जीत हासिल की है। चुनाव परिणाम आने के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों का समर्थकों ने फूल मालाओं से जोशीला स्वागत किया।
विज्ञापन


हाथरस डिस्ट्रिक्ट बार के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार भारद्वाज व मनमोहन शर्मा ने अपने नामांकन दाखिल किए थे। इसमें अध्यक्ष पद पर अजय कुमार भारद्वाज ने जीत हासिल की है। वहीं सचिव पद पर चार प्रत्याशी पवन कुमार शर्मा एडवोकेट, जयंत तिवारी एडवोकेट, विश्वंभर सिंह एडवोकेट व रामदास एडवोकेट ने चुनाव लड़ा था। इनमें से सचिव पद पर पवन कुमार शर्मा ने विजय हासिल की हैं। कोषाध्यक्ष पद पर ममता कौशिक व यतेंद्र पाल सिंह बघेल ने चुनाव लड़ा।  इस पद पर ममता कौशिक एडवोकेट ने विजय प्राप्त की। 
विज्ञापन


मतदान करती महिला अधिवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


सह सचिव प्रथम पद पर नरेंद्र कुमार एडवोकेट व श्रीकांत सारस्वत एडवोकेट के बीच चुनाव हुआ। इसमें नरेंद्र कुमार एडवोकेट ने जीत हासिल की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चंद्रमोहन ऋषि एडवोकेट, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम पद पर अजय कुमार शर्मा एडवोकेट, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर दुर्वेश खान एडवोकेट, सह सचिव द्वितीय पद पर मनमोहन शर्मा उर्फ मोहन पंडित एडवोकेट, सह सचिव तृतीय पद पर प्रदीप कुमार पौरुष पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। 


डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान बार हॉल में बुधवार को प्रात: 9:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक हुआ। शाम 4 बजे से मतगणना शुरू हुई और देर शाम तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया। 

यह रहा मतगणना परिणाम
  • अजय कुमार भारद्वाज को 397 वोट अध्यक्ष पर पर विजयी
  • मोहन शर्मा को 112
  • पवन कुमार शर्मा को 195 वोट सचिव पद पर विजयी
  • जयंत तिवारी को 171
  • विश्वंभर सिंह को 82
  • रामदास को 60
  • ममता कौशिक को 268 वोट कोषाध्यक्ष पद पर विजयी
  • यतेंद्र पाल सिंह बघेल को 241
  • नरेंद्र कुमार को 328 वोट सह सचिव प्रथम पद पर विजयी
  • श्रीकांत सारस्वत को 178 

निर्विरोध चुने गए
  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर चंद्रमोहन रिषी
  • कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम पर अजय कुमार शर्मा
  • कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय पर दुर्वेश खान
  • सह सचिव द्वितीय पर मनमोहन शर्मा
  • सह सचिव तृतीय पर प्रदीप कुमार पोरूष

मतगणना में पुलिस मुस्तैद तैनात रही। इस मौके पर मुख्य चुनाव अधिकारी विवेक कटारा,सहायक चुनाव अधिकारी यतेंद्र कुमार शर्मा, अरविंद कुमार वशिष्ठ, दिगंबर सिंह सिसोदिया, कपिल मोहन गौड़, गोविंद वशिष्ठ, निष्कर्ष गोस्वामी, शिवा कांत शर्मा, मोतीराम गोला, इरफान कुरैशी, नरेंद्र प्रताप सिंह, राधेलाल पचौरी, कुलदीप सिंह, राजू वार्ष्णेय आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed