{"_id":"65fdcb7536f9c8f5f8088678","slug":"after-sp-bsp-in-hathras-now-waiting-for-bjp-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: हाथरस में सपा-बसपा के बाद अब भाजपा का इंतजार, जल्द होगी घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: हाथरस में सपा-बसपा के बाद अब भाजपा का इंतजार, जल्द होगी घोषणा
Fri, 22 Mar 2024 11:49 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 22 Mar 2024 11:49 PM IST
सार
सहारनपुर के जसवीर सिंह वाल्मीकि को हाथरस से सपा प्रत्याशी घोषित कर दिया था और अब 22 मार्च को बसपा ने भी आगरा के हेमबाबू धनगर को प्रत्याशी बना दिया। सबसे ज्यादा उत्सुकता भाजपा प्रत्याशी को लेकर है।
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के बाद बसपा ने भी प्रत्याशी घोषित कर दिया है, लेकिन भाजपा प्रत्याशी की घोषणा का इंतजार अभी खत्म नहीं हो रहा है। भाजपा के दावेदार टिकट पक्का करने के लिए फिलहाल दिल्ली और लखनऊ की दौड़ लगा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही भाजपा भी अपने पत्ते खोल सकती है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सपा ने पिछले हफ्ते ही सहारनपुर के जसवीर सिंह वाल्मीकि को प्रत्याशी घोषित कर दिया था और अब 22 मार्च को बसपा ने भी आगरा के हेमबाबू धनगर को प्रत्याशी बना दिया। सबसे ज्यादा उत्सुकता भाजपा प्रत्याशी को लेकर है। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव के नामांकन की तारीख नजदीक आ रही है, टिकट पक्का करने के लिए दावेदारों की भागदौड़ भी तेज होती जा रही है। हालांकि जिले में तीसरे चरण के तहत सात मई को मतदान होना है। भाजपा के पास अभी भी प्रत्याशी घोषित करने के लिए वक्त है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि टिकट के लिए दावेदारों का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है।
विज्ञापन