फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   After getting cold blanket Bntenge

ठंड निकलने के बाद बंटेंगे कंबल

Sun, 31 Jan 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
 After getting cold blanket Bntenge

हाथरस। एक बार फिर नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। कड़कड़ाती ठंड में गरीब व असहाय लोगों के लिए बंटने के लिए आए दो हजार कंबल पालिका परिसर के एक कमरे में बंद पड़े हैं। जब ठंड में गरीब और बेसहाराओं को इनकी जरूरत थी, तब यह उन तक नहीं पहुंच पाए। अब ठंड कम होने के बाद इन कंबलों को बंटवाने की तैयारी चल रही है। यह कंबल हर वार्ड में सभासदों की सिफारिश पर जरूरतमंद लोगों को बंटवाए जाएंगे।

जनवरी मध्य में खूब कड़ाके की ठंड पड़ी, लेकिन नगर पालिका के कर्मियों व अधिकारियों को गरीबों व असहायों का जरा भी ख्याल नहीं आया। ठंड के सीजन में बेसहारा लोग ठंड में सिकुड़ते रहे, लेकिन ठंड में गरीब व असहायों को बंटने के लिए आए यह कंबल रखे रह गए। अब बीते तीन दिन से मौसम ने पलटी मार ली है, ठंड की बजाय लोग अब दिन में गर्मी महसूस कर रहे हैं। ऐसे में अब यह कंबल बंट पाएंगे या नहीं, इस पर सवालिया निशान लगा हुआ है। गरीब व बेसहारा लोगोें में भी पालिका प्रशासन की इस लापवाही से बेहद गुस्सा बना हुआ है। कंबलों की खरीद का प्रस्ताव बोर्ड ने अब आकर पारित किया है। दो दिन पूर्व ही बोर्ड फंड से कंबलों की खरीद कराई गई है। 

विज्ञापन

यह कंबल हाल ही में बोर्ड की स्वीकृति मिलने के बाद खरीदे गए हैं। सभी सभासदों से उनके इलाके के जरूरतमंद लोगों की लिस्ट मांगी गई है। लिस्ट मिलते ही इनका वितरण कराया जाएगा।

-डौली माहौर, पालिकाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed