फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   After four months four thieves caught stolen in asafetida factory

Hathras News: चार महीने बाद चार चोर धर दबोचे, हींग की फैक्टरी में की थी चोरी

Thu, 16 Mar 2023 09:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 16 Mar 2023 09:49 PM IST
सार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की गिर्राज कॉलोनी निवासी सचिन गोयल का आवास व हींग की फैक्टरी एक ही स्थान पर हैं। 31 अक्तूबर 2022 की रात को बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। यहां से चोर दो लैपटॉप, नगदी, हींग व अन्य सामान चोरी कर ले गए थे।

विज्ञापन
After four months four thieves caught stolen in asafetida factory
पकड़े गए चारों चाेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसओजी टीम व थाना हाथरस गेट पुलिस  ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चार शातिरों को दबोच लिया। इनके कब्जे से चोरी का माल भी पुलिस ने बरामद किया। इन बदमाशों ने एक हींग की फैक्ट्री में चोरी की थी। 

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की गिर्राज कॉलोनी निवासी सचिन गोयल का आवास व हींग की फैक्टरी एक ही स्थान पर हैं। 31 अक्तूबर 2022 की रात को बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। यहां से चोर दो लैपटॉप, नगदी, हींग व अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की छानबीन शुरू की।  
विज्ञापन


थाना हाथरस गेट पुलिस व एसओजी टीम ने चोरी की घटना का बृहस्पतिवार को खुलासा किया। पुलिस ने शातिर चोरों को नगला अलगर्जी मोड से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में राजकुमार उर्फ लाला पुत्र संजय मिस्त्री निवासी खन्दारीगढी, कपिल पुत्र सत्यप्रकाश निवासी खंदारी गढी चामुण्डा मंदिर के पास, कन्हैया शर्मा पुत्र उमाकान्त शर्मा निवासी विष्णुपुरी गली नंबर 5 और आकाश पुत्र रोशनलाल निवासी मौहल्ला गौतम नगर (नाले की पुलिया) थाना दक्षिण जिला फिरोजाबाद के नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 9000 रुपए, दो लैपटॉप, एक मोबाइल फोन, 24 पैकेट व 10  डिब्बी हींग (कीमत 60,000 रुपये) बरमाद की हैं। वहीं बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed