{"_id":"68682fa2306b85eea5057bf2","slug":"after-committing-the-murder-the-accused-switched-off-his-mobile-and-fled-hathras-news-c-56-1-sali1016-134042-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हत्या करने के बाद मोबाइल बंद कर भागे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हत्या करने के बाद मोबाइल बंद कर भागे आरोपी
Sat, 05 Jul 2025 01:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कली में हुई विवाहिता गौरी की हत्या का आरोपी पति और उसके दोस्त अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। आरोपी आदित्य व उसके दोस्तों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए हैं। हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी के जरिये आगरा तक हत्यारोपियों को ट्रेस किया, लेकिन आगरा में घुसते ही वह सीसीटीवी की पहुंच से दूर हो गए।
पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में उनके रिश्तेदारों व अन्य दोस्तों के यहां ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। उल्लेखनीय है कि गांव नगला कली में अपने प्रेमी करन के साथ रह रही विवाहिता गौरी को बृहस्पतिवार की दोपहर उसके पति ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। हत्यारोपी पति व उसके दोस्त दो बाइकों से गांव में आए थे।
हत्या के बाद ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके पर एक बाइक छोड़कर भाग गए। वह झगड़े के दौरान घायल अपने साथी अमन को मौके पर ही लहूलुहान हालत में छोड़ गए। आगरा ले जाते समय अमन की भी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद नगला कली में शुक्रवार को पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
पिता बोले-करन के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी बेटी
26 जून को अपने प्रेमी करन के साथ कासगंज से आने के बाद गौरी ने अपने माता-पिता को सूचना दी थी। सूचना पर उसके पिता राजू व अन्य रिश्तेदार सादाबाद आए थे। सादाबाद में उन्होंने अपनी बेटी को काफी समझाया था। पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी से अपनी ससुराल में पति आदित्य के साथ रहने के लिए कहा था, लेकिन वह करन के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। काफी देर समझाने के बाद भी जब वह नहीं मानी तो वह अलीगढ़ लौट आए