{"_id":"670183ff44653cc4250c4e97","slug":"after-a-dispute-with-his-wife-a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पत्नी से विवाद होने पर युवक ने फंदे पर लटक कर दी जान, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पत्नी से विवाद होने पर युवक ने फंदे पर लटक कर दी जान, परिवार में छाया मातम
Sat, 05 Oct 2024 11:53 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 05 Oct 2024 11:53 PM IST
सार
गांव अहबरनपुर निवासी जाविद मजदूरी करते थे। उनका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। करीब 15 दिन पूर्व पत्नी मायके भरतपुर चली गई। 5 अक्टूबर को भी पत्नी से फोन पर विवाद हुआ था। इसके बाद वह ऊपर कमरे में चला गया। कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
मजदूर ने की खुदकुशी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव अहबरनपुर के रहने वाले एक युवक ने पत्नी से विवाद होने पर फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव अहबरनपुर निवासी जाविद (32 ) मजदूरी करते थे। उनका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। करीब 15 दिन पूर्व पत्नी मायके भरतपुर चली गई। जाविद के भाई कल्लन ने बताया है कि युवक को पत्नी व उसके परिजनों से फोन पर मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही थी।
विज्ञापन
5 अक्टूबर को भी पत्नी से फोन पर विवाद हुआ था। इसके बाद वह ऊपर कमरे में चला गया। कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बारे में परिवार के सदस्यों को बाद में पता चला। जब वह ऊपर कमरे में पहुंचे तो मंजर देख परिजनों के होश फाख्ता हो गए। सीओ सदर योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को दे दिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन