फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   After 108 days four including Baba and a woman arrested

Hathras News: 108 दिन बाद बाबा और एक महिला समेत चार दबोचे, बच्चे के साथ कुकर्म का आरोप

Sun, 08 Jan 2023 09:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 08 Jan 2023 09:13 PM IST
सार

कुकर्म के मामले में एक बाबा को सांडी जिला हरदोई से और बाकी के तीन आरोपियों को अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला के पास तीन छह वर्ष से कम उम्र के बच्चे हैं। उन्हें भी मां के साथ जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
After 108 days four including Baba and a woman arrested
गिरफ्तार - फोटो : demo

विस्तार

कुकर्म के एक मामले में पुलिस ने एक साधु वेशधारी और एक महिला सहित चार लोगों को क्राइम ब्रांच की मदद से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके खिलाफ 108 दिन पहे मुकदमा दर्ज कराया गया था। कानून के अनुसार महिला के साथ उसके छह वर्ष से कम उम्र के तीन बच्चे भी जेल गए।

विज्ञापन


एक व्यक्ति ने अदालत के आदेश पर 23 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा था कि उसका 10 वर्षीय भतीजा जब स्कूल से घर आ रहा था। तभी उसे रास्ते में एक महिला गीता देवी, सोनू कुमार, मुस्कान, और बाबा सत्यानंद ( सभी काल्पनिक नाम) ने रोक लिया और उसके साथ कुकर्म किया। उसके बाद भतीजे को चार घंटे तक रोके रखा। भतीजे ने बताया कि कुकर्म करने के बाद उसे दो हजार रुपये दिए और कहा कि और बच्चों को लाना। 
विज्ञापन


पीड़ित के चाचा का आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इस वजह से उसे अदालत की शरण लेनी पड़ी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामला गंभीर होने के कारण जांच के लिए हाथरस क्राइम ब्रांच को भेज दिया गया। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच विवेक शर्मा ने बाबा को सांडी जिला हरदोई  से और बाकी के तीन आरोपियों को अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला के पास तीन छह वर्ष से कम उम्र के बच्चे हैं। उन्हें भी मां के साथ जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed