{"_id":"5d7be3208ebc3e0167560ca4","slug":"advocates-will-intensify-agitation-for-their-demands-hathras-news-ali2134872142","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी मांगों को लेकर अधिवक्ता करेंगे तीव्र आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी मांगों को लेकर अधिवक्ता करेंगे तीव्र आंदोलन
विज्ञापन

यूपी बार काउंसिल के अध्यक्ष बोले कि इस सरकार ने अधिवक्ताओं के लिए कुछ नहीं किया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। यूपी बार काउंसिल के चेयरमैन हरिशंकर सिंह ने आरोप लगाया है कि सरकार अधिवक्ताओं की मांगों को पूरी नहीं कर रही है। इसके विरोध में अधिवक्ता तीव्र आंदोलन करेंगे। अधिवक्ता प्रदेश भर में चक्का जाम करेंगे। विधानसभा का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे। वह यहां डिस्ट्रिक्ट बार रूम में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि इस सरकार में अधिवक्ताओं का विकास नहीं हुआ है। उनकी मांगें पूरी नहीं की गई हैं, इसलिए अधिवक्ता आंदोलन पर मजबूर हैं। इस माह या अगले माह के पहले सप्ताह में अपनी मांगों को लेकर तीव्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने पिछले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तारीफ की। उन्होंने हाथरस लाइब्रेरी के लिए वह किताबें दिलाएंगे। युवा अधिवक्ताओं की प्रैक्टिस करने के बारे में उन्होंने कहा कि जो बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नियम हैं, उन्हें ही लागू किया जा रहा है। उसके आधार पर बार एसोसिएशन का सदस्य बनाया जाता है। उन्होंने यह भी यहां की बार एसोसिएशन से उन्होंने प्रस्ताव मांगा है। उसके हिसाब से यहां जरूरी किताबें भिजवाएंगे। इससे पहले उन्होंने बार एसोसिएशन के कार्यालय में पूजा-अर्चना की। अधिवक्ताओं ने उनका माल्यर्पण कर प्रतीक चिह्न भेंटकर जोशीला स्वागत भी किया। अधिवक्ताओं को समस्या दूर करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत सारस्वत, लक्ष्मीनारायण शर्मा, राजपाल सिंह दिसवार, संजय दीक्षित एडवोकेट, पवन शर्मा, सीपी शर्मा, भोलू पंडित, प्रमोद शर्मा, वीरेंद्र सिंह, विनोद कुमार, राधेलाल पचौरी, सुलेमान खान, विमल सारस्वत, संदीप वर्मा, नीरज मित्तल, अमित शर्मा, हितेंद्र सिंह गुड्डू, विनोद कुमार अग्रवाल आदि थे।