फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Advocates of District Bar came in support of Kanpur Bar

Hathras News: कानपुर बार के समर्थन में आए जिला बार के अधिवक्ता

Thu, 13 Apr 2023 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Advocates of District Bar came in support of Kanpur Bar
जानकारी देते जिला बार एसोसिएशन के पदा​धिकारी।  - फोटो : संवाद
जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को बैठक की। बैठक में कानपुर बार एसोसिएशन के आह्वान पर जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन

बैठक तय किया गया कि जिला बार के अधिवक्ता बृहस्पतिवार को पूर्ण दिवस न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार भारद्वाज ने की। उन्होंने कानपुर बार एसोसिएशन व दि लॉयर्स बार एसोसिएशन के प्रस्ताव को पढ़कर सुनाया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जिला बार एसोसिएशन हाथरस पूर्ण रूप से कानपुर बार के साथ है। बता दें कि कानपुर बार एसोसिएशन ने 12 व 13 अप्रैल को कानपुर बार एसोसिएशन के प्रांगण में प्रदेश के सभी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं महामंत्री गणों का एक प्रादेशिक सम्मेलन किए जाने का निर्णय लिया है। जिला बार एसोसिएशन ने पारित अपने प्रस्ताव को बार के प्रतिनिधि युवा अधिवक्ता तरुण हरीश शर्मा को अन्य अधिवक्ताओं के साथ कानपुर बार के समर्थन में कानपुर के लिए भेजा है। संचालन महासचिव पवन कुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रमोहन ऋषि, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम अजय कुमार शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय दुर्वेश खान, कोषाध्यक्ष ममता कौशिक, सह सचिव प्रथम नरेंद्र कुमार, सह सचिव द्वितीय मनमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed