फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   ADO Panchayat and employees sitting on dharna against Joint Block Development Officer

हाथरस: संयुक्त खंड विकास अधिकारी के खिलाफ धरने पर बैठे एडीओ पंचायत और कर्मचारी

Fri, 10 Feb 2023 12:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 10 Feb 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
ADO Panchayat and employees sitting on dharna against Joint Block Development Officer
संयुक्त खंड विकास अधिकारी (जेबीडीओ) के खिलाफ बृहस्पतिवार को एडीओ पंचायत विश्वमित्र समेत पंचायत सचिव, सफाईकर्मी, प्रधान धरने पर बैठ गए। एडीओ पंचायत का आरोप है कि शासनादेश के विरुद्ध जेबीडीओ ने उनके कार्यालय पर जबरन ताला जड़ दिया और उनके कार्यालय में बैठकर काम करने के निर्देश दिये हैं। सफाई कर्मियों द्वारा जेबीडीओ पर घर के काम कराने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले ही जेबीडीओ चंद्रशेखर ने सिकंदराराऊ का कार्यभार ग्रहण किया है। बृहस्पतिवार को एडीओ पंचायत ने उन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कार्यालय में विकास खंड के अनेक कार्य अब तक किये जाते रहे हैं। ऐसा करने का शासनादेश भी है। किसी बीडीओ ने इसमें हस्तक्षेप नहीं किया है। आरोप है कि जेबीडीओ सुबह कार्यालय पर आये और उन्होंने कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया। यह कहते हुए ताला जड़ दिया कि सभी कर्मी उनके ऑफिस में बैठकर ही कार्य करेंगे। जब कर्मचारियों ने उन्हें शासनादेश के विषय में बताया तो वे नहीं माने और ताला नहीं खोला। उधर ग्राम पंचायत में लगे सफाईकर्मियों ने कहा कि उनसे कहा गया कि रात में बिकास खंड कार्यालय पर चौकीदारी और उनके घर के काम करने को मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यालय के गेट पर ताला जड़ने के विरोध में करीब 30 सफाईकर्मी, पंचायत सचिव व कुछ प्रधान एडीओ के कार्यालय के बाहर गेट पर धरने पर बैठ गये। दिन भर धरना चलता रहा। कर्मियों ने कहा कि वे आर-पार की लड़ाई करेंगे। हालांकि जेबीडीओ चंद्रशेखर का कहना है कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है नहीं मुझे बताया गया। ब्लॉक परिसर में नियम से एक ही कार्यालय चल सकता है। तरह-तरह की रिपोर्ट मुझे बनाकर जिला मुख्यालय भेजनी पड़ती है। सभी का कार्य सुगम हो जाये इसिलिए मैंने अपने कार्यालय में बैठने के लिये कहा। इन लोगों ने चौकीदार को ही भी भगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed