फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Admission to 576 seats in Hathras ITI

हाथरस: आईटीआई की 576 सीटों पर होंगे प्रवेश, काउंसिलिंग आज से, 17 सितंबर तक चलेगी प्रक्रिया

Sat, 12 Sep 2026 01:57 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 12 Sep 2026 01:57 PM IST
सार

हाथरस जिले में राजकीय आईटीआई और मेंडू आईटीआई को मिलाकर कुल 836 सीटें उपलब्ध हैं। पहले चरण की काउंसिलिंग में 260 सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं, जबकि अब 576 रिक्त सीटों पर दूसरे चरण में अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Admission to 576 seats in Hathras ITI
आईटीआई सिकंदराराऊ हाथरस - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के दोनों संस्थानों में दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो जाएगी। व्यावसायिक शिक्षा विभाग ने दूसरे चरण की काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत 12 से 17 सितंबर तक अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग और प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

विज्ञापन


जिले में राजकीय आईटीआई और मेंडू आईटीआई को मिलाकर कुल 836 सीटें उपलब्ध हैं। पहले चरण की काउंसिलिंग में 260 सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं, जबकि अब 576 रिक्त सीटों पर दूसरे चरण में अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य रोहिताश कुमार के अनुसार दूसरे चरण की मेरिट सूची के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों को विभिन्न ट्रेडों में सीट आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन


ऑनलाइन काउंसिलिंग के दौरान अपना सेंटर भरना होगा। अगर उसका चयन होता है तो अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाणपत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन बेवसाइट से जारी बुलावा पत्र पर निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना होगा। विभाग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 12 से 17 सितंबर के बीच जारी कार्यक्रम के अनुसार समय पर काउंसिलिंग में शामिल होकर अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि रिक्त सीटों पर शीघ्र दाखिले लिए जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed