फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Special Communicable Disease Control and Dastak Campaign till 31st July

Hathras News: विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान 31 जुलाई तक, डीएम ने कहा न करें लापरवाही

Sat, 01 Jul 2023 12:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 01 Jul 2023 12:54 AM IST
सार

हाथरस जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने चेतावनी दी कि अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं प्रगति खराब होने पर संबंधित विभाग की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Special Communicable Disease Control and Dastak Campaign till 31st July
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेतीं डीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कलेक्ट्रेट सभागार में एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने समीक्षा की। डीएम ने चेतावनी दी कि अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं प्रगति खराब होने पर संबंधित विभाग की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया अन्य बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण और इनका त्वरित उपचार सर्वाेच्च प्राथमिकता में है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बुखार के रोगियों की डेंगू एवं मलेरिया की जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, अपर जिलाधिकारी वि/रा बसंत अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंजीत सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र उपाध्याय, जिला विद्यालय निरीक्षक ऋतु गोयल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सभी एमओआईसी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed