फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Action will be taken against the concerned authorities after stray cowherds are found on the streets after 15 days

15 दिन के बाद सड़कों पर आवारा गोवंश मिलने पर होगी संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई

Sat, 26 Oct 2019 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the concerned authorities after stray cowherds are found on the streets after 15 days
15 दिन बाद सड़कों पर आवारा गोवंश मिलने पर होगी संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई
विज्ञापन

सहभागिता योजना में प्रगति न होने पर जताई नाराजगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। निराश्रित और बेसहारा गोवंश के भरण पोषण, रखरखाव, सहभागिता योजना और निमार्णाधीन गोशाला के संबंध में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की।
डीएम ने कहा कि मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में निराश्रित गोवंश के समस्या के निस्तारण को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को 15 दिन के अंदर कार्रवाई कर आवारा पशुओं को पकड़कर अस्थायी गोशाला में रखना सुनिश्चित करें। बंद पड़ी गोशालाओं को तत्काल संचालित कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अगामी बैठक यह जानकारी की जाएगी कि पूर्व में कितने पशु थे और वर्तमान में कितने पशु गोशाला में है। सहभागिता योजना में प्रगति नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए ईओ और खंड विकास अधिकारी को निर्धारित लक्ष्य को चार नवंबर से पूर्व पूरा करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य नहीं पूरा गया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारी को प्रत्येक ब्लाक में दो अस्थायी गोशाला और नगर पालिका/नगर पंचायत क्षेत्र में एक गौशाला का निर्माण कार्य पूर्ण करते हुए आवारा पशुओं को रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गोशाला निर्माण के लिये भूमि तथा पैसे की आवश्यकता हो तो उसकी कार्य योजना तैयार करते हुए सूचना उपलब्ध कराएं। सीडीओ आरबी भाष्कर ने सभी पशु चिकित्सकों को अपने क्षेत्र में निमार्णाधीन सभी गोशालाओं का निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed