फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Action will be on the defect in construction of toilets

शौचालय निर्माण में खामी पर होगी कार्रवाई

Mon, 30 Oct 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Mon, 30 Oct 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
 Action will be on the defect in construction of toilets
शौचालय - फोटो : Amar Ujala
जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने सोमवार को विकास भवन के सभागार में वर्तमान प्रधान, सचिव, पूर्व प्रधान व सहायक विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन


इसमें वर्ष 2013 से 2016 तक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत प्रोत्साहन धनराशि से बनने वाले स्वच्छ शौचालय की उन ग्राम पंचायतों की समीक्षा की, जहां निर्गत धनराशि के सापेक्ष शौचालय निर्माण में लापरवाही व अनियमितताएं बरती गयी हैं। इन अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार पूर्व प्रधान व सचिवों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर विधिवत रूप से कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। 

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में खुले में शौचमुक्त ग्राम पंचायत (ओडीएफ ) का कार्य वर्तमान प्रधान लाभार्थियों को प्रेरित कर सहमति पत्र के आधार पर शौचालय बनाने कार्य तेज गति से चल रहा है। लेकिन जनपद की कुछ ग्राम पंचायतों में वर्ष 2013 से 16 तक बनवाए गए स्वच्छ शौचालय निर्माण में लापरवाही बरती गई है। उन लापरवाह जिम्मेदार पूर्व प्रधान व तत्समय के सचिवों पर प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्यवाही होगी। जिन लाभार्थियों ने अपने पुराने शौचालय तोड़ लिए हैं उन दोषी लाभार्थियों के विरुद्ध भी आरसी जारी कर कुर्की की कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने स्वच्छ शौचालय की धनराशि की जमा-निकासी में देर कर रहे बैंक प्रबंधकों को भी चेतावनी दी है कि वे समय से शौचालय की धनराशि लाभार्थियों के खाते में ग्राम पंचायत के खाते से स्थानांतरित करें। उन्होंने बैंक ऑफ  बड़ौदा सादाबाद, बैंक ऑफ बड़ौदा सिकंदराराऊ, ग्रामीण बैंक ऑफ  आर्यवर्त सिकंदराराऊ के शाखा प्रबंधकों से शीघ्र वार्ता कर धनराशि हस्तांतरण की प्रक्रिया को सहज बनाने के निर्देश दिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed