{"_id":"65f743d0bcab139f510da944","slug":"accused-of-theft-from-brick-kiln-arrested-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ईंट भट्ठे से चोरी का आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलाह सहित युवक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ईंट भट्ठे से चोरी का आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलाह सहित युवक दबोचा
Mon, 18 Mar 2024 12:56 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 18 Mar 2024 12:56 AM IST
सार
श्रीबांके बिहारी ईंट उद्योग भट्ठा पर बीते 12 मार्च की रात को बदमाशों ने धावा बोल दिया था। भट्ठा पर काम करने वाले मजदूरों का मोबाइल फोन, रुपये व एक डैग मशीन चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने बीते दिनों गांव दादनपुर ढकपुरा रोड स्थित एक ईंट भट्ठे से हुई चोरी के मामले में बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की डैग मशीन बरामद की है।
विज्ञापन
श्रीबांके बिहारी ईंट उद्योग भट्ठा पर बीते 12 मार्च की रात को बदमाशों ने धावा बोल दिया था। भट्ठा पर काम करने वाले मजदूरों का मोबाइल फोन, रुपये व एक डैग मशीन चोरी कर ले गए थे। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना नाम आकाश पुत्र बच्चू सिंह निवासी गांव नगला रानी हाथरस बताया है।
विज्ञापन
अवैध असलाह सहित युवक गिरफ्तार
हाथरस कोतवाली सदर पुलिस ने 17 मार्च को चेकिंग के दौरान मथुरा रोड स्थित बंबा के पास से एक युवक को अवैध असलाह सहित गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान अपना नाम गुड्डू पुत्र मुन्ना लाल, निवासी नाई का नगला थाना कोतवाली बताया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन