फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Accused of Akhilesh's murder brought from Kurukshetra to Hathras on a B-warrant.

Hathras News: बी-वारंट पर कुरुक्षेत्र से हाथरस लाए गए अखिलेश की हत्या के आरोपी

Tue, 31 Mar 2026 02:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Accused of Akhilesh's murder brought from Kurukshetra to Hathras on a B-warrant.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
अखिलेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी विक्रम उर्फ विक्को और केके गौतम को बी-वारंट पर कुरुक्षेत्र से स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया है। घटना के चार दिन बाद दोनों आरोपी नाटकीय ढंग से कुरुक्षेत्र में गिरफ्तार हो गए थे। हाथरस पुलिस दोनों को आपराधिक माफिया घोषित कर चुकी है।
विज्ञापन




पांच फरवरी 2026 की दोपहर कोर्ट से लौट रहे सैन्य कर्मी अखिलेश निवासी समदपुर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड में सादाबाद पुलिस की लापरवाही उजागर हुई थी, जिसके चलते सादाबाद एसओ, चौकी इंचार्ज व बीट सिपाही पर कार्रवाई हुई थी। हत्यारोपियों की एनकाउंटर की मांग करते हुए पीड़ित परिवार मुख्यमंत्री से भी मिला था।
विज्ञापन





इसके बाद हिस्ट्रीशीटर विक्रम व केके गौतम नौ फरवरी को कुरुक्षेत्र में गिरफ्तार हो गए थे। कुरुक्षेत्र पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार बरामद किए थे। हाथरस पुलिस को इस कार्रवाई की जानकारी तीन दिन बाद हुई थी, जिससे कुरुक्षेत्र पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठे थे। लगभग 20 दिन पहले सादाबाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के लिए बी-वारंट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन





दोनों हत्यारोपियों को कड़ी सुरक्षा में न्यायालय लाया गया। यहां कोर्ट में पेशी के बाद पुन: कुरुक्षेत्र ले जाया गया। सीओ सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि जल्द ही पुलिस दोनों की रिमांड के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed