फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   AC electronic buses in Hathras

Good News: अब हाथरस वाले भी कर सकेंगे एसी इलेक्ट्रॉनिक बसों में सफर, दो नियमित बस चलाने की तैयारी तेज

Sun, 15 Feb 2026 12:52 PM IST
चमन शर्मा विनीत चौरसिया, अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विनीत चौरसिया, अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 15 Feb 2026 12:52 PM IST
सार

करीब दो साल पहले तक हाथरस डिपो के पास दो एसी बसें थीं, लेकिन यहां मरम्मत का इंतजाम न होने के चलते इनको अलीगढ़ के सुपुर्द कर दिया गया। अब लंबी दूरी की एसी बसें हाथरस शहर से होकर नहीं गुजरतीं।

विज्ञापन
AC electronic buses in Hathras
हाथरस से होकर गुजरती इलेक्ट्रॉनिक एसी बस - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस जिले के यात्रियों के लिए जल्द ही एसी इलेक्ट्रॉनिक बस सेवा की शुरुआत होने जा रही है। आगरा में चार्जिंग स्टेशन बनने के बाद अलीगढ़ डिपो की ओर से दो नियमित इलेक्ट्रॉनिक बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है।

विज्ञापन


अलीगढ़ से आगरा के बीच चलने वाली दोनों बसें हाथरस शहर से होकर गुजरेंगी, जिससे स्थानीय यात्रियों को भी आधुनिक और आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा। खासतौर पर गर्मियों के मौसम में एसी बस सेवा शुरू होने से सफर पहले के मुकाबले ज्यादा सुविधाजनक हो जाएगा। पिछले कई दिनों से इन बसों का संचालन ट्रायल के तौर पर किया जा रहा है। ट्रायल सफल रहने के बाद अब परिवहन विभाग की ओर से नियमित समय सारिणी तैयार की जा रही है। क्षेत्रीय प्रबंधक अलीगढ़ सतेंद्र वर्मा ने बताया कि समय सारिणी जारी होते ही बसों का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

विज्ञापन

आगरा-अलीगढ़ के बीच इलेक्ट्रॉनिक बस सेवा शुरू होना अच्छी पहल है। इससे हम जैसे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। विशेष तौर पर गर्मियों के मौसम में इन बसों का सफर आरामदायक रहेगा-मनोज वर्मा, स्थानीय निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक बसों के संचालन का काफी समय से इंतजार था। यह बसें प्रदूषण नहीं फैलती हैं। बस के अंदर भी धूल और धुंआ का एहसास नहीं होगा। यात्रा आरामदायक होगी।- महिप कुमार, स्थानीय निवासी


हाथरस डिपो के पास नहीं एक भी एसी बस
करीब दो साल पहले तक हाथरस डिपो के पास दो एसी बसें थीं, लेकिन यहां मरम्मत का इंतजाम न होने के चलते इनको अलीगढ़ के सुपुर्द कर दिया गया। अब लंबी दूरी की एसी बसें हाथरस शहर से होकर नहीं गुजरतीं। इस कारण हाथरस वालों को एसी बसों का लाभ नहीं मिल पा रहा, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक बसों के संचालन से एक बार फिर शहर के भीतर से भी यात्रियों को एसी बस में सफर करने का मौका मिल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed