{"_id":"5d7a98b18ebc3e0135499511","slug":"abvp-workers-and-disputes-in-school-administration-sasni-news-ali2134060137","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी के कार्यकर्ता एवं विद्यालय प्रशासन में तकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी के कार्यकर्ता एवं विद्यालय प्रशासन में तकरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
क्रासर
शिक्षकों के खिलाफ शिकायत करने पर छात्रों को दी जाती है फेल करने की धमकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
सासनी। सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक और छात्रों के बीच हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। छात्रों की सूचना पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता गुरुवार को स्कूल में आ धमके। यहां प्रधानाचार्य से मुलाकात न होने पर आक्रोश भड़क उठा। स्कूल के डायरेक्टर एवं एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच बहस होने लगी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।
स्कूल के छात्रों का आरोप है कि शिक्षक पान मसाला खाकर आते हैं। विद्यालय प्रशासन से शिकायत करने पर प्रायोगिक परीक्षा में फेल कराने की धमकी देते हैं। विद्यालय के बाहर असामाजिक तत्वों द्वारा अभद्रता की जाती है। इसको लेकर बुधवार को ही पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी थी। इसकी भनक लगते ही गुरुवार को अभाविप कार्यकर्ता भी स्कूल पहुंच गए। छात्रों का आरोप है कि स्कूल के डायरेक्टर से पदाधिकारियों की फोन पर हुई वार्ता का धमकी भरा ऑडियो भी है।
पदाधिकारियों ने इसकी शिकायत एएसपी सिद्धार्थ वर्मा एवं सीओ रामशब्द यादव से की। अधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह मौके पर पहुंचे समझा बुझाकर प्रधानाचार्य से वार्ता कराई। बताते है कि पुलिस अभिरक्षा में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को हाथरस भिजवाया है। विद्यार्थी परिषद का आरोप है कि विद्यालय प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। मौके पर एबीवीपी के कार्यकर्ता अतुल भारद्वाज, अविनाश शर्मा, अर्चित गौतम, आकाश शर्मा, विपुल, सौरभ, आयुष, हर्ष, दीक्षा, साक्षी आदि मौजूद थीं।