फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   About the grand organizing of the fair Mr. Daouji Maharaj, the district administration has a waist

मेला श्री दाऊजी महाराज के भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर

Thu, 11 Jul 2019 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
About the grand organizing of the fair Mr. Daouji Maharaj, the district administration has a waist
मेला श्रीदाऊजी महाराज के भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर
विज्ञापन

चार सितंबर से शुरू होगा मेला, डीएम ने संबंधित अधिकारियों को दिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बृजक्षेत्र प्रसिद्ध लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज का भव्य आयोजन बल्देव छट के दिन 4 सितंबर से होगा। मेले पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर सुझाव व संयोजक के लिए आवेदन करने के संबंध में कलेक्टे्रट सभागार में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने कहा कि जनसहयोग से मेला को पूरी भव्यता से आयोजित कराने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मेला में प्रभावी सुरक्षा बंदोबस्त और जनसुविधाओं पर खास ध्यान दिया जायेगा। डीएम ने मेला के सुचारू ढंग से आयोजन हेतु सुरक्षा, पेयजल, विद्युत, मेला ठेका, सफाई, रंगाई-पुताई, शौचालय और मरम्मत आदि के लिये समय से कार्यवाही सुनिश्चित करने के बारे में अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम ने मेला परिसर में सफाई, नालों की सफाई, मेला स्थल के आसपास पालिका की जमीन पर साइकिल स्टैंड और दुकानों को ठेका पर उठाने के लिए ब्योरा प्रस्तुत करने के लिए ईओ नगर पालिका हाथरस को निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने मेले के दौरान जिन दिनों में भीड़ अधिक आने की संभावना होती है उन दिनों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। जिससे कि पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किए जा सके। डीएम ने कहा कि जिन विभागों को मेले के लिए नोडल नामित किया गया है। वे सभी अधिकारी 03 से 4 दिन में कार्य योजना तैयार करके प्रस्तुत करेंगे। समस्त नोडल अधिकारी मेला परिसर का निरीक्षण कर लें जिससे मेले के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो। उन्होंने कहा कि यदि एक दिन में 2 से 3 कार्यक्रम आयाजित हो रहे है तो दोनों कार्यक्रमों के मध्य 1 घण्टे का अंतराल होना चाहिए अथवा कार्यक्रम अलग अलग स्थलों पर आयोजित होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला ने पिछले वर्ष आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति मेले में नए कार्यक्रम का आयोजन करना चाहता है तो उसके बारे मे लिखित रूप से जानकारी उपलब्ध करा दें, ताकि विचार करने के उपरांत समय से अनुमति प्रदान की जा सके। उपस्थित लोगो द्वारा दिये गये सुझाव को भी नोट किया गया। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, एसडीएम नितीश कुमार सिंह, एसडीएम सिकंदराराऊ रामजी मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed