फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Abortion under the guise of dental clinic

डेंटल क्लीनिक की आड़ में गर्भपात

Sat, 15 Apr 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस। Updated Sat, 15 Apr 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Abortion under the guise of dental clinic
गर्भवती महिला - फोटो : gjk
थाना हाथरस गेट क्षेत्र में अलीगढ़ रोड पर एक डेंटल क्लीनिक की आड़ में अवैध रूप से गर्भपात किए जाने का गोरखधंधा चल रहा है। इसका पता शनिवार को तब चला, जब एक मरीज की तीमारदार के साथ केंद्र के डॉक्टर ने मारपीट कर दी। वह सड़क पर आकर शोर मचाने लगी। तीमारदार महिला ने डेंटल क्लीनिक के अंदर गर्भपात केंद्र होने की बात कही तो सड़क पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। महिला ने यूपी 100 को भी फोन कर शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि वह अपनी भतीजी के गर्भपात के लिए सरकारी महिला अस्पताल पहुंची थी। उसे वहां से बहला-फुसलाकर महिला अस्पताल से महज 200 मीटर की दूरी पर मौजूद इस अवैध गर्भपात केंद्र तक लगाया गया। यहां काम करने वाले एक डॉक्टर ने डेढ़ हजार रुपये में गर्भपात कराने का भरोसा दिलाया। मालूम हो कि जिला महिला अस्पताल में प्रशिक्षित डॉक्टर और स्टाफ गर्भपात करते हैं। सरकारी अस्पताल में यह निशुल्क होता है। गर्भपात कराने पहुंची महिला का कहना है कि उसके और भतीजी के पहुंचते ही डॉक्टर ने अस्पताल में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाल दिया, फिर कहा कि गर्भपात में 1800 रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


महिला ने डेढ़ हजार रुपये लेकर आने की बात कही तो डॉक्टर उखड़ गए। उससे गाली-गलौज करने लगे। उसके साथ मौजूद स्टाफ ने भी अभद्रता की। महिला ने गर्भपात नहीं कराने की बात कही और अपनी भतीजी से चलने को कहा। महिला का आरोप है कि इस पर डॉक्टर ने हाथ में डंडा ले लिया। महिला की पिटाई शुरू कर दी। पिटाई के बाद चिल्लाती हुई महिला सड़क पर आ गई और हंगामा शुरू कर दिया। लोग इकट्ठे हो गए। महिला ने यूपी 100 को फोन कर अपने साथ हुई मारपीट की सूचना दे दी। कुछ समय पहले एक प्रशासनिक अधिकारी ने भी यहां छापा मारा था। इसके बाद यह केंद्र बंद करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह का कहना है कि अवैध गर्भपात केंद्र के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। वह जल्द ही इस केंद्र पर छापेमारी कराकर इसे बंद कराएंगे। वहीं इंस्पेक्टर हाथरस गेट रजनेश तिवारी का कहना है कि उनके इलाके में इस तरह की आपराधिक गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी डॉक्टर के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed