फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   AAP Braj Pradesh president in trouble for posting school video

हाथरस: विद्यालय की वीडियो पोस्ट करना पड़ा भारी, फसीं आप की ब्रज प्रांत अध्यक्ष, हेड मास्टर ने दी तहरीर

Thu, 27 Aug 2026 12:34 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 27 Aug 2026 12:34 PM IST
सार

डाॅ. हृदेश विद्यालय ने स्कूल की बदहाली का वीडियो शूट किया। भाजपा सरकार के कार्यों पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने वीडियो में कहा था कि गोशाला रोड के इस स्कूल का आधा हिस्सा गिर चुका है। 71 बच्चों के लिए स्कूल में शौचालय तक नहीं है। मिड-डे मील का चार्ट दीवारों पर टंगा है, लेकिन न तो बच्चों के लिए किचन है और न ही गैस सिलिंडर।

विज्ञापन
AAP Braj Pradesh president in trouble for posting school video
गौशाला रोड विद्यालय में वीडियो बनातीं डॉ हृदेश - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देश पर हाथरस के गोशाला रोड स्थित संविलियन विद्यालय का वीडियो बनाकर अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करने पर पार्टी की ब्रज प्रांत की अध्यक्ष डॉ. हृदेश चौधरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भ्रामक प्रचार करने के आरोप में दर्ज हो रहीं एफआईआर के क्रम में अब उनके खिलाफ भी तहरीर पुलिस पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


20 अगस्त को डाॅ. हृदेश विद्यालय पहुंची थीं और स्कूल की बदहाली का वीडियो शूट किया था। भाजपा सरकार के कार्यों पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने वीडियो में कहा था कि गोशाला रोड के इस स्कूल का आधा हिस्सा गिर चुका है। 71 बच्चों के लिए स्कूल में शौचालय तक नहीं है। मिड-डे मील का चार्ट दीवारों पर टंगा है, लेकिन न तो बच्चों के लिए किचन है और न ही गैस सिलिंडर। उन्होंने अपनी पोस्ट पर लिखा कि इस जर्जर स्कूल से महज कुछ ही कदम की दूरी पर भारतीय जनता पार्टी का शानदार कार्यालय स्थित है।
विज्ञापन


इस वीडियो को संजय सिंह ने भी शेयर किया था। इन आरोपों को शिक्षा विभाग ने बेबुनियाद ठहराया था। बताया था कि स्कूल काफी पुराना तथा निष्प्रयोज्य है। उसको ध्वस्त कराया जा रहा है, उसी भवन को दिखाकर दुष्प्रचार किया गया है। प्रभारी बीएसए गिरिराज सिंह ने बताया कि इस संबंध में विद्यालय के हेड मास्टर प्रदीप पाठक ने तहरीर दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के दुष्प्रचार के मामले में शिकायत मिली है। प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जा रही है। -हिमांशु माथुर, सीओ सिटी


सिकंदराराऊ में दर्ज हो चुकी है एफआईआर
कासगंज रोड स्थित नावली लालपुर के विद्यालय की दुर्दशा का भी वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी विजय चौहान ने गांव के ही कुलदीप यादव के खिलाफ सिकंदराराऊ कोतवाली में 23 अगस्त को एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप था कि 16 अगस्त को युवक विद्यालय में बिना अनुमति के घुसा और निष्प्रयोज्य भवन का वीडियो बना कर विभाग की छवि खराब की और भ्रामक प्रचार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed