फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A young man praying in the field was shot

Hathras News: जमीन की रंजिश में युवक को मारी गोली, हमलावर फरार

Sat, 11 Nov 2023 10:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 11 Nov 2023 10:17 PM IST
सार

युवक छोटी दिवाली पर शाम को अपने खेत पर बने अपने पुरखों के थान पर दीपक जलाने के लिए गया था। आरोप है कि दीपक जलाते समय खेत पर आए नामजदों ने राजेश को गोली मार दी। गोली हाथ में लगने से राजेश घायल हो गया। शोरगुल होने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। जिन्हें देख आरोपी फरार हो गए। 

विज्ञापन
A young man praying in the field was shot
गोली से घायल व्यक्ति के बारे में जानकारी लेते सीओ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव टुकसान में 11 नवंबर की देर शाम खेत पर बने थान पर पूजा अर्चना कर रहे एक युवक को नामजदों ने गोली मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सक ने गंभीर अवस्था में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस व सिटी  जिला अस्पताल पहुंच गए और घायल युवक के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव टुकसान निवासी 28 वर्षीय राजेश उर्फ बनवारी पुत्र भरत सिंह का अपने परिवार के लोगों से खेत के बंटवारे को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। जिसके चलते दोनों परिवारों में रंजिश चली आ रही है। 11 नवंबर की देर शाम राजेश अपने खेत पर बने अपने पुरखों के थान पर दीपक जलाने के लिए गया था। आरोप है कि दीपक जलाते समय खेत पर आए नामजदों ने राजेश को गोली मार दी। गोली हाथ में लगने से राजेश घायल हो गया। शोरगुल होने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। जिन्हें देख आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन


घायल युवक को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना की जानकारी  मिलने पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस व सीओ सदर सुरेंद्र सिंह भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पूरे मामले की अस्पताल में मौजूद परिवार के लोगों से जानकारी ली। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं अब पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक युवक घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब वह कैसे घायल हुआ है, इस की जांच की जा रही है। - सुरेंद्र सिंह, सीओ सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed