{"_id":"686807301aaa982a640614b0","slug":"a-young-man-fell-into-a-well-bitten-by-a-snake-condition-critical-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नशे में युवक कुएं में गिरा, सांप ने डसा, गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज को रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नशे में युवक कुएं में गिरा, सांप ने डसा, गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज को रेफर
Fri, 04 Jul 2025 10:24 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 04 Jul 2025 10:24 PM IST
सार
लवकेश ने शराब पी रखी थी। नशे में उससे चला तक नहीं जा रहा था। इस बीच लड़खड़ाता हुआ वह गांव के बाहर कुएं में गिर गया। कुएं में सर्प ने उसे डस लिया।
विज्ञापन
सांप प्रतीकात्मक
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
सासनी के गांव अलीपुर मोहरिया में शराब के नशे में 4 जुलाई को एक युवक गांव के बाहर कुएं में गिर गया। कुएं में उसे सर्प ने डस लिया। शोर सुन ग्रामीणों ने उस बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया है कि लवकेश ने शराब पी रखी थी। नशे में उससे चला तक नहीं जा रहा था। इस बीच लड़खड़ाता हुआ वह गांव के बाहर कुएं में गिर गया। कुएं में सर्प ने उसे डस लिया, सर्प को देख उसकी चीख निकल गई। आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। अचेत हालत में उसे कुएं से निकाला।
विज्ञापन