{"_id":"664d1f57088b3fb8a40e7344","slug":"a-student-returning-from-coaching-was-beaten-and-left-bleeding-hathras-news-c-56-1-sknl1012-115278-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कोचिंग से लौट रहे छात्र को पीटकर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कोचिंग से लौट रहे छात्र को पीटकर किया लहूलुहान
Wed, 22 May 2024 03:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 22 May 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
शहर के आगरा रोड स्थित बीएच ऑयल मिल रोड के निकट सोमवार की देर शाम कोचिंग से लौट रहे एक छात्र को कुछ युवकों ने घेर लिया। आरोप है कि इन युवकों ने छात्र को जमकर पीटा, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के संबंध में कोतवाली सदर में तहरीर दी गई है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के खंदारी गढ़ी विष्णुपुरी निवासी एक छात्र शहर के आगरा रोड स्थित डीआरबी इंटर कॉलेज के पास एक कोचिंग सेंटर में पढ़ता है। सोमवार की देर शाम वह कोचिंग सेंटर से वापस आ रहा था। तभी बीएच ऑयल मिल के निकट कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव पैकवाड़ा निवासी कुछ युवकों ने उसे घेर लिया।
यहां इन युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज की और उसे पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से छात्र लहूलुहान हो गया। घटना के संबंध में कोतवाली सदर पुलिस से शिकायत की गई। आरोपी पक्ष के लोग भी कोतवाली सदर पहुंच गए। जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया।