{"_id":"688d2091879cda10d806ae83","slug":"a-sleeping-teenager-was-bitten-by-a-snake-and-died-hathras-news-c-56-1-sali1016-135375-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सोते किशोर को सांप ने डसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सोते किशोर को सांप ने डसा, मौत
Sat, 02 Aug 2025 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
गांव चितावर में बृहस्पतिवार की सुबह विष्णु (14) को सोते समय एक सर्प ने डस लिया। किशोर की मौत हो गई। उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजन उसे पहले बागला जिला अस्पताल लाए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बायगीर के पास ले गए।
गांव चितावर निवासी निवासी संदीप का 14 वर्षीय पुत्र विष्णु बृहस्पतिवार की सुबह कमरे में चारपाई पर सो रहा था। कमरे मेें सर्प घुस आया और उसने वहां सो रहे विष्णु का डस लिया। विष्णु ने शोर मचाया तो परिजन दौड़कर उसके पास पहुंचे। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसको एंटी वेनम वैक्सीन लगाई गई।
इसके बाद परिजन उसको आगरा और राजस्थान के जयपुर में बायगीर के पास ले गए, लेकिन कोई विष्णु की जान नहीं बचा सका। बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे उसकी मौत हो गई। विष्णु कक्षा सात में पढ़ता था। उसके पिता जेसीबी चलाते हैं। उसकी मौत के बाद परिवार को रो-रोकर बुरा हाल है।