फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A seven-foot-long cobra entered the house

हाथरस: घर में घुसा सात फीट लंबा कोबरा, मची अफरा-तफरी, रेस्क्यू कर वन विभाग की टीम ने पकड़ा और जंगल में छोड़ा

Tue, 15 Sep 2026 12:12 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 15 Sep 2026 12:12 PM IST
सार

अचानक कोबरा घर के अंदर घुस आया, जिसे देखकर परिवार के लोग बाहर निकल आए और वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने कोबरा को सुरक्षित पकड़कर थैले में बंद कर दिया।

विज्ञापन
A seven-foot-long cobra entered the house
कोबरा सांप पकड़ा - फोटो : संवाद

विस्तार

चंदपा के गांव पाराशर में सोमवार दोपहर एक घर में करीब सात फीट लंबा कोबरा घुस गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया और जंगल में छोड़ दिया।

विज्ञापन


गांव निवासी सत्यदेव पचौरी परिवार के साथ घर में भोजन कर रहे थे। इस दौरान अचानक कोबरा घर के अंदर घुस आया, जिसे देखकर परिवार के लोग बाहर निकल आए और वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के भूरी चौधरी और केपी सिंह ने काफी देर की मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित पकड़कर थैले में बंद किया और उसे आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। 
विज्ञापन


वन विभाग ने लोगों से अपील की कि घरों और नालियों में साफ-सफाई बनाए रखें, क्योंकि गर्मी और गंदगी के कारण सांप आबादी की ओर आ सकते हैं। यदि घर में सांप दिखाई दे तो स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें और तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed