{"_id":"6873f1190a743616240c5b92","slug":"a-report-of-theft-from-a-house-was-filed-five-months-ago-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पांच माह पूर्व मकान से हुई चोरी, अब कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पांच माह पूर्व मकान से हुई चोरी, अब कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
Sun, 13 Jul 2025 11:17 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:17 PM IST
सार
27 जनवरी को पूरा परिवार कुंभ मेले में प्रयागराज गया था। जब सभी वापस अपने घर 31 जनवरी को लौटे तो देखा कि घर की ऊपरी मंजिल का लोहे का जाल टूटा हुआ है। घर में रखी सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, ठाकुरजी के सोने के आभूषण, पोशाक और करीब दो लाख रुपये की नकदी चोर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करीब पांच माह पहले सादाबाद के कूपा गली स्थित एक मकान में हुई चोरी के मामले में न्यायालय के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कूपा गली निवासी नवीन कुमार ने बताया कि 27 जनवरी को वह अपने पूरे परिवार के साथ कुंभ मेले में प्रयागराज गए थे। जब वह वापस अपने घर 31 जनवरी को लौटे तो देखा कि घर की ऊपरी मंजिल का लोहे का जाल टूटा हुआ है। उन्होंने पुलिस को कॉल किया, तब पुलिस ने दरवाजे खुलवाए।
विज्ञापन
पता चला कि घर में रखी सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, ठाकुरजी के सोने के आभूषण, पोशाक और करीब दो लाख रुपये की नकदी चोर चोरी कर ले गए। घटना की तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन