फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A proposal for a ring road outside the city is being prepared.

Hathras News: शहर के बाहर रिंग रोड का तैयार हो रहा प्रस्ताव

Sat, 25 Apr 2026 03:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 25 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
A proposal for a ring road outside the city is being prepared.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अब शहर के बाहर रिंग रोड बनाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर की पहल पर लोक निर्माण विभाग द्वारा इस दिशा में प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन




रिंग रोड शहर के बाहरी हिस्सों से होकर गुजरेगा, जिससे भारी वाहनों को शहर में प्रवेश किए बिना ही अपने गंतव्य तक पहुंचने का विकल्प मिलेगा। इससे शहर के अंदर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और जाम की समस्या में राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन




लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तावित रिंग रोड का विस्तृत आगणन तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही राज्य सड़क निधि के अंतर्गत इन मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए स्वीकृति प्राप्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने बताया कि उन्होंने पूरे मार्ग का प्रस्ताव व आगणन तैयार कर प्रस्तुत किए जाने के लिए कहा है। रिंग रोड बनने से न केवल यातायात व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि शहर में प्रदूषण भी कम होगा और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed