फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A pillar erected amid the uproar in the presence of police

Hathras News: हंगामे के बीच पुलिस की मौजूदी में लगा खंभा

Wed, 17 Jul 2024 05:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 17 Jul 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
A pillar erected amid the uproar in the presence of police
कोतवाली सदर क्षेत्र के गली रामजी द्वारा नाई पाड़ा में मंगलवार को हंगामे के बीच पुलिस की मौजूदगी में विद्युत खंभा लगवाया गया।
विज्ञापन

गली नाई पाड़ा में इस खंभे को लगाए जाने का कुछ लोग विरोधर कर रहे थे। रविवार को इन लोगों ने विद्युत टीम के साथ अभद्रता करते हुए उसे भगा दिया था। सोमवार को एक बार फिर बिजली विभाग की टीम और अधिकारी खंभा लगवाने के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन यह लोग फिर विरोध में आ गए। इन लोगों ने सत्ताधारी पार्टी के एक नेता को भी वहां बुला लिया। वहां अच्छा-खासा हंगामा हुआ था। मंगलवार को अवर अभियंता कोतवाली सदर पुलिस के साथ खंभा लगवाने पहुंचे तो वहां फिर हंगामा हुआ। मौके पर मौजूद पुलिस ने सख्ती बरती तो हंगामा करने वाले वहां से खिसक गए। इसके बाद खंभा लगवा दिया गया। अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह का कहना है कि एक व्यक्ति खंभा लगवाने का विरोध कर रहा था। मंगलवार को संबंधित जेई को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया और शांतिपूर्ण तरीके से खंभा लगवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed