फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bike riding newlywed couple died in accident

Hathras: देवी जागरण से लौट रहे बाइक सवार नवदंपती की हादसे में मौत, चार माह पहले ही हुई थी शादी

Tue, 08 Apr 2025 01:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Tue, 08 Apr 2025 01:34 AM IST
सार

केवल चार महीने का रहा साथ, एक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। पत्नी दो माह की गर्भवती थी। घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
Bike riding newlywed couple died in accident
मृतक ऋषि कुमार और उनकी पत्नी पूनम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर 7 अप्रैल दोपहर करीब साढ़े 11 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ऋषि कुमार और उनकी पत्नी की मौत हो गई। इनकी चार माह पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने शवों पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


हादसा थाना सादाबाद क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर गांव कुरसंडा मोड़ के पास हुआ। हादसे में मरने वाले ऋषि कुमार (27) और उनकी पत्नी पूनम (27) गांव जारऊ के रहने वाले थे। रविवार रात को सासनी में ऋषि की बहन के यहां देवी जागरण था, इसमें शामिल होने के बाद ये सोमवार को वापस अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन


जब ये कुरसंडा मोड़ के निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी, पूनम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऋषि गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आगरा के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। वह तीन बहनों के इकलौते भाई थे, पत्नी पूनम दो माह की गर्भवती थी। घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि टक्कर किस वाहन ने मारी, इसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed