{"_id":"5d24e4508ebc3e6d023944a8","slug":"a-man-death-in-road-accident-two-injured-sadabad-news-ali2079292145","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने घोड़ा बग्गी को रौंदा, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने घोड़ा बग्गी को रौंदा, एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मृत युवक के विलाफ करते परिजन
- फोटो : SASNI
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव बरौस के पास सोमवार की देर रात एक ट्रक ने घोड़ा बग्गी को रौंद दिया। इस हादसे में घोड़ा बग्गी में बैठे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक युवक ने उपचार के लिए ले जाते समय ही दम तोड़ दिया। इस घटना के संबंध में कोतवाली में तहरीर दी गई है।
मोहल्ला छिपैटी थाना सासनी निवासी रामकुमार उर्फ रामू पुत्र जगदीश प्रसाद ने तहरीर में बताया कि आठ जुलाई को रात करीब 12 बजे उसका भाई सूरज उर्फ पूसी ग्राम खड़िया से बरात चढ़ाकर घोड़ा बग्गी से अपने साथी अमजद खां पुत्र कल्लू खां निवासी मोहल्ला छिपैटी थाना सासनी हाथरस, मुनीर खां पुत्र छिग्गा खां निवासी ग्राम पटा थाना मुरसान हाथरस के साथ अपने यहां सासनी वापस आ रहे थे, तभी गांव आगरा राजमार्ग पर गांव बरौस सादाबाद के निकट सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने घोड़ा बग्गी में टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। इस घटना में बग्गी में सवार उसका भाई सूरज उर्फ पूसी उम्र करीब 22 साल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथी अमजद खां और मुनीर खां भी घायल हो गए। इन तीनों घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए ले जाया जा रहा था कि रास्ते में सूरज उर्फ पूसी ने दम तोड़ दिया। अन्य लोगों को उपचार के लिए बागला अस्पताल हाथरस से ले जाया गया।