{"_id":"69431c005d28af41a5077e87","slug":"a-girl-who-went-to-collect-firewood-was-raped-police-have-arrested-the-accused-hathras-news-c-108-1-atl1001-103511-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: लकड़ी काटने गई बालिका से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: लकड़ी काटने गई बालिका से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी पकड़ा
विज्ञापन
नगर के एक मोहल्ले में एक युवक ने किशोरी से दुष्कर्म कर डाला। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे उसकी 13 वर्षीय बेटी थोड़ी दूर जंगल में लकड़ी काटने गई थी। आरोप है कि तभी आरोपी सोनू (25) निवासी भानपाड़ा वहां पहुंच गया और बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
जब बेटी घर नहीं पहुंची तो उसे तलाश किया गया। करीब 7.30 बजे उसे जंगल में देखा गया। जहां से सोनू एक अन्य महिला को देखकर भाग गया और रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अन्य धाराओं सहित पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ अंकित सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।