फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   girl fell down due to dizziness and died

Hathras: चाऊमीन खाने निकली युवती चक्कर आने से गिरी, हुई मौत, 30 अप्रैल की थी शादी, परिवार में छाया मातम

Thu, 10 Apr 2025 01:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Thu, 10 Apr 2025 01:53 AM IST
सार

30 अप्रैल को सुधा की शादी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। सुधा चाऊमीन खाने के लिए बाजार गई। रास्ते में उसे चक्कर आया और वह गिर गई। उसकी मौत हो गई। शादी वाले घर में मातम छा गया।

विज्ञापन
girl fell down due to dizziness and died
किशोरी का शव प्रतीकात्मक - फोटो : istock

विस्तार

कस्बे से सटे गांव बिजाहरी में 9 अप्रैल की दोपहर को चाऊमीन खाने के लिए घर से निकली युवती अचानक गश खाकर गिर गई। उसे तत्कल बागला जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की 30 अप्रैल को शादी होनी थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


गांव बिजाहरी निवासी 22 वर्षीय सुधा पुत्री दुर्गाप्रसाद 9 अप्रैल की दोपहर करीब एक बजे घर से चाऊमीन खाने के लिए बाजार जा रही थी। अचानक रास्ते में उसको चक्कर आया और वह गश खाकर गिर गई। यह देखकर मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण युवती को लेकर बागला जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

सुधा सात भाई बहनों में सबसे छोटी थी। सुधा की शादी 30 अप्रैल को अलीगढ़ में होनी थी। घर में उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं। अचानक हुए इस हादसे से शादी वाले घर में शोक की लहर दौड़ गई। इमजरेंसी में तैनात डाॅ. अवधेश कुमार का कहना है कि युवती को जब तक जिला अस्पताल लाया गया था, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed