फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A cow and a calf burnt to death due to a fire in the shed

Hathras News: छप्पर में लगी आग, गाय और बछिया की जलकर मौत, अन्य घरेलू सामान भी जला

Fri, 02 Jan 2026 05:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 02 Jan 2026 05:50 PM IST
सार

घेर के छप्पर में आग लग गई। वहां रखा पशु आहार, चारा और अन्य घरेलू सामान जल गया। छप्पर में आग के कारण एक गाय और उसकी बछिया ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
A cow and a calf burnt to death due to a fire in the shed
छप्पर जलने वाली जगह पर खड़े ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरसान क्षेत्र के गांव बगुली में 1 जनवरी रात एक मजदूर के घेर के छप्पर में आग लगने से एक गाय और उसकी बछिया की मौत हो गई। एक अन्य गाय और एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गईं। 

विज्ञापन


बगुली निवासी फौरन सिंह ने बताया कि उनके पिता बाहर रहते हैं। 1 जनवरी रात परिवार के सदस्य घर पर सो रहे थे। रात करीब 10 बजे अचानक अज्ञात कारणों से घेर के छप्पर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में उसने विकराल रूप ले लिया।  ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घेर में रखा पशु आहार, चारा और अन्य घरेलू सामान जल चुका था।
विज्ञापन


छप्पर में दो गाय, एक बछिया और एक भैंस बंधीं थीं। ग्रामीणों की सहायता से एक भैंस और एक गाय को झुलसी हालत में बाहर निकाला गया। आग के कारण एक गाय और उसकी बछिया ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। रात 12 बजे के करीब आग पर काबू पाया जा सका। घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed