फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A bike hit a student riding a scooter

Hathras Road Accident: स्कूटी सवार छात्र को बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत, बुझा घर का चिराग

Sat, 17 May 2025 10:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 17 May 2025 10:50 PM IST
सार

पार्थ राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर में कक्षा नौ का छात्र था।वह स्कूटी से घंटाघर पर ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। रास्ते में तालाब ओवरब्रिज के पर बाइक ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
A bike hit a student riding a scooter
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में नवग्रह मंदिर के पास से घंटाघर ट्यूशन पढ़ने जा रहे कक्षा नौ के छात्र की स्कूटी को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अलीगढ़  के एक निजी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


निवासी नवग्रह मंदिर के निकट निवासी पार्थ (14) पुत्र गोपाल शर्मा राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर में कक्षा नौ का छात्र था। 17 मई को वह स्कूटी से घंटाघर पर ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। रास्ते में तालाब ओवरब्रिज के पर बाइक ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी होने पर परिजन व पुलिस मौके पर आ गई, उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। 
विज्ञापन


चिकित्सक ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। गंभीर हालत में परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजन शव का बिना पोस्टमार्टम कराए उसे अपने साथ ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed