फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A 2.5 km road will be built from Mathura-Bareilly Highway to Garavgarhi.

Hathras News: मथुरा-बरेली हाईवे से गारवगढ़ी तक बनेगी 2.5 किमी सड़क

Sun, 27 Sep 2026 02:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 27 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
A 2.5 km road will be built from Mathura-Bareilly Highway to Garavgarhi.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग से ग्राम गारवगढ़ी को जोड़ने वाले 2.5 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण को शासन ने प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दे दी है। इसके लिए 1.61 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग लोनिवि जल्द ही ई-टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराएगा।
विज्ञापन

लंबे समय से यह संपर्क मार्ग जर्जर हालत में है। जगह-जगह गहरे गड्ढे, उखड़ी गिट्टियां और बारिश के दौरान जलभराव व कीचड़ के कारण ग्रामीणों, किसानों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्र के लोगों की मांग पर लोनिवि ने मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
विज्ञापन

स्वीकृत धनराशि से सड़क का मजबूत आधार तैयार कर आधुनिक तकनीक से डामरीकरण किया जाएगा, जिससे मार्ग की गुणवत्ता और टिकाऊपन बढ़ेगा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि तकनीकी औपचारिकताएं पूरी होते ही ई-निविदा जारी कर निर्माण एजेंसी का चयन किया जाएगा। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से गारवगढ़ी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। सड़क बनने से गांव के लोगों की मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंच आसान होगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed