फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   हाथरस जंक्शन स्टेशन पर दो जगह सिग्नल केबल काटा

हाथरस जंक्शन स्टेशन पर दो जगह सिग्नल केबल काटा

Sat, 03 Nov 2012 12:00 PM IST
Hathras
Hathras Updated Sat, 03 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। उत्तर मध्य रेलवे के स्टेशन हाथरस जंक्शन के पास गुरुवार रात चोरों ने दो स्थानों पर सिग्नल का केबिल काट कर डाउन ट्रैक का एडवांस स्टार्टर ठप कर दिया, जिससे ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं। करीब आधा घंटा ट्रैक ठप होने के बाद ही रिटर्न अथारिटी सिस्टम के आधार पर ट्रेनों का संचालन किया, जिससे इस रू ट पर करीब 40 ट्रेनें प्रभावित हुईं। बाद में रेलवे के इंजीनियर दल ने करीब 12 घंटे के प्रयास के बाद स्टार्टर को सही किया।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के डाउन सिग्नल खंभा संख्या 5/15, 5.3 के सिग्नल के रात्रि में करीब 11 बजे चोरों ने तार काटकर चोरी कर लिए, जिससे स्टेशन हाथरस जंक्शन के सिग्नल का डाउन एडवांस स्टार्टर ठप हो गया। तकनीकी गड़बड़ी के कारण करीब आधा घंटा के लिए ट्रैक ठप हो गया। घटना की जानकारी होने पर स्टेशन प्रशासन ने ट्रेनों का रिटर्न अथॅारिटी से संचालन शुरू करा दिया। इसके बाद जब स्टेशन प्रशासन ने एचएडी ट्रेन के हाथरस किला से लौटकर लूप लाइन में खडे़ होने के बाद करीब दो बजे देखा तो हाथरस किला को जाने वाली केबिन संख्या 294 के सिग्नल भी फेल हो गए। यहां से भी चोरों ने रेलवे सिग्नल को जाने वाली कॉपर की केबिल के तार काट लिए थे, जिसकी जानकारी स्टेशन के सहायक प्रबंधक यूके शर्मा ने यातायात निरीक्षक केपी सिंह व कंट्रोल रूम को दी। यातायात निरीक्षक ने सिग्नल विभाग के पूरे इंजीनियर दल को अलीगढ़ से हाथरस जंक्शन भेजा। जो रात्रि 11 बजे से फेल हुए एडवांस सिग्नल सिस्टम को 12 घंटा के प्रयास के बाद सुबह 11 बजे दुरुस्त कर सके। गड़बड़ी के कारण प्रमुख रूप से महानंदा एक्सप्रेस, कालका मेल, लाल किला, कालका डाउन, मुरी एक्सप्रेस, एचएडी पैसेंजर समेत करीब 40 ट्रेनों को रिटर्न अथारिटी सिस्टम के आधार पर स्टेशन पर रुक-रुक कर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed