फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   कोल्ड ड्रिंक के काले कारोबार का भंडाफोड़

कोल्ड ड्रिंक के काले कारोबार का भंडाफोड़

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Hathras
Hathras Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। फूड विभाग और स्थानीय पुलिस ने हाथरस जंक्शन क्षेत्र में एक फैक्ट्री पर छापा मारकर कोल्ड ड्रिंक के काले कारोबार को भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अवैध रूप से चल रही इस फैक्ट्री से भारी मात्रा में कोल्ड ड्रिंक की खाली और भरी बोतलें, सेक्रीन, सफेद पावडर, बोतलों में भरा जाने वाला घोल, अन्य सामान, मशीनें आदि बरामद की हैं। टीम ने फैक्ट्री संचालक और उसके दो बेटों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। खाद्य निरीक्षक का कहना है कि यहां कोल्ड ड्रिंक में जो सेक्रीन मिलाई जा रही थी वह प्रतिबंधित है यह आंतों पर सीधा असर डालती है। हाथरस जंक्शन कस्बे की राजपाल कॉलोनी में शुक्रवार की तड़के थाना पुलिस और फूड विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम ने वहां अवैध रूप से चल रही फैक्ट्री पकड़ी। फैक्ट्री में अंतरराष्ट्रीय ब्रांड की तरह की बोतलों में कोकाकोला और औरेंज कलर का पेयपदार्थ भरा जा रहा था। इन बोतलों पर राजशक्ति, सुपर मोर, विकास आदि नामों के लेबिल लगे थे। लेबिलों पर न तो किसी निर्माता फर्म का नाम लिखा था और न ही वैट नंबर। पैकिंग व मैन्युफैक्चरिंग की डेट भी नहीं लिखी थी। मौके से पुलिस को बोतलों की 20 क्रेट भरी हुई मिली। हर क्रेट में 24 बोतलें थी, जबकि 65 खाली क्रेट बरामद हुईं। बोतलों में भरा जाने वाला पेयपदार्थ का घोल भी ड्रमों में मिला है। यह घोल मौके पर ही बनाया जा रहा था। वहां तीन किलो सफेद दानेदार पाउडर, एक किलो सफेद बारीक पाउडर, सेक्रीन, चार पैकिंग मशीन, एक लंबा गैस सिलेंडर के अलावा 15 बोतल कलर-सुंगध फ्लेवर केमिकल भी मिला। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए फैक्ट्री संचालक ने अपना नाम ओमप्रकाश और दोनों लड़कों ने अपने नाम प्रमोद और आशीष बताया है। इन तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed