फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   दिनदहाडे़ व्यापारी से आठ हजार लूटे

दिनदहाडे़ व्यापारी से आठ हजार लूटे

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Hathras
Hathras Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सादाबाद/हाथरस। खंदौली के पशु व्यापारी से बदमाशों ने मंगलवार को अलीगढ़-आगरा नेशनल हाइवे पर बेदई बंबे के निकट दिनदहाडे़ तमंचे के बल पर आठ हजार रुपये लूट लिए। उसके बाद बाइकर्स वहां से भाग गए। पुलिस ने घटना को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की है। आगरा के कस्बा खंदौली के मोहल्ला व्यापारियान निवासी मुस्तफा पुत्र नवी अली पशुओं की खरीद-फरोख्त का काम करता है। मंगलवार को वह साइकिल से व्यापार के सिलसिले में जा रहा था। इसी दौरान खंदौली से थोड़ा आगे दो बाइक सवार मिले। इन दोनों ने उससे यह कहा कि एक गांव के प्रधान उसे बुला रहे हैं। उन्हें अपनी भैंस बेचनी है। मुस्तफा इनकी बातों में आ गया और वह कस्बा खंदौली से आगे अपने परिचित के यहां साइकिल खड़ी कर इनकी बाइक पर सवार हो गया। जैसे ही ये लोग सादाबाद से पहले बेदई बंबा के निकट पहुंचे, वैसे ही असली रूप में आ गए। सुबह करीब 8.30 बजे इन बदमाशों ने तमंचे निकालकर मुस्तफा से आठ हजार रुपये लूट लिए और उसे जान से मारने की धमकी दी। बदमाश वहां से भाग गए। लुटे पशु व्यापारी ने शोर मचाया तो वहां लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन पुलिस के मुताबिक उन्हें कोई भी व्यक्ति वहां नहीं मिला। यहां यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि सोमवार की रात को भी एक इंडिका कार चालक से मथुरा रोड पर लूटपाट की गई थी और पुलिस ने घटना से इंकार कर दिया था। दिनदहाडे़ हुई इस लूट से फिलहाल इलाके में भय व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed