फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   टॉकीज में तोड़फोड़ से पड़ोसी भवनों में दरारें, हंगामा

टॉकीज में तोड़फोड़ से पड़ोसी भवनों में दरारें, हंगामा

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Hathras
Hathras Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। शहर के पुराने प्रकाश टॉकीज की बिल्डिंग को आखिर उसके मालिकानों ने प्रशासन को सूचना दिए बिना ही ढहा दिया है। टॉकीज का एक बड़ा हिस्सा रातोंरात ध्वस्त कर दिया गया है। तोड़फोड़ से पास के ही कुछ मकानों में भी दरारें पड़ गई हैं। एक मकान की तो दीवार ही ध्वस्त हो गई, जिससे नाराज इलाके के लोगों ने वहां खूब हंगामा किया। ठेकेदार से उनकी नोक-झोंक भी हुई। सूचना मिलने पर एसडीएम ने जेई विनियमित क्षेत्र को फोर्स के साथ मौके पर भेजा, जिन्होंने ठेकेदार और मालिकानों को सख्त हिदायत देकर यह निर्माण रुकवा दिया। दरअसल, प्रकाश टॉकीज के मालिकों ने इसे तुड़वाने का काम पिछले हफ्ते ही शुरू कराया था, लेकिन मामला चूंकि एक बड़े निर्माण को ध्वस्त कराने का था, इसलिए बिना किसी सूचना के इसे तुड़वाने की शिकायत पर एसडीएम ने इसे रुकवा दिया था। साथ ही मालिकों से कहा था कि वह सुरक्षा मानकों के हिसाब से परमीशन लेकर ही इसे तुड़वाएं, ताकि कोई भी घटना होने पर उनकी जवाबदेही तय हो सके। बावजूद इसके सोमवार को मालिकों ने प्रशासन को सूचना दिए बिना ही टॉकीज को ढहाना शुरू करा दिया। पहले दिन तो लोगों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया, लेकिन रात में हुई तोड़फोड़ ने आसपास के मकान और अन्य भवनों को काफी नुकसान पहुंचा दिया।मंगलवार की सुबह जब लोगों ने इन भवनों में दरारें और एक मकान की चारदीवारी ध्वस्त देखी तो उनका पारा चढ़ गया। वह इस तोड़फोड़ के विरोध में खुलकर आ गए। उन्हाेंने ठेकेदार से इस काम को तत्काल बंद कराने को कहा और क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत कराने की मांग की। सूचना पर पहुंचे जेई विनियमित क्षेत्र अतुल शर्मा के सामने भी इन लोगों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई और कहा कि जब तक उनकी क्षतिग्रस्त दीवारों की मरम्मत नहीं कराई जाएगी, तब तक वह यहां कोई काम नहीं होने देंगे। इसके बाद जेई ने अपने सामने इन मकानों की क्षतिग्रस्त दीवारों की मरम्मत करवाई। मालिकों से कहा कि जब वह विधिवत सूचना न दें, तब तक यहां कोई काम न कराएं। अगर कराएंगे तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed